ENG vs IND: यशस्वी जायसवाल ने क्यों छोड़े कैच, मोहम्मद कैफ ने बताई हाथों में छुपी 'समस्या'

लीड्स टेस्ट में भारत की हार की बड़ी वजह टीम की खराब फील्डिंग भी रही. भारत ने इस मैच में कई कैच छोड़े. यशस्वी जायसवाल ने भी कई मौके गंवाए. और अब टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ, जो खुद एक बड़े फील्डर थे, ने बताया है कि आखिर जायसवाल ने क्या गलती की.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 26, 2025, 08:28 AM IST

Published On Jun 26, 2025, 08:28 AM IST

Last UpdatedJun 26, 2025, 08:28 AM IST

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में भारत की हार की बड़ी वजह उसकी खराब फील्डिंग भी रही. टीम इंडिया ने इस मैच में कई कैच छोड़े जिसका खमियाजा उसे भुगतना पड़ा. अकेले यशस्वी जायसवाल ने चार कैच छोड़े. और मैच के अहम पड़ावों पर छोड़े गए ये कैच टीम को बहुत भारी पड़े. हालांकि जायसवाल ने भारत की पहली पारी में कमाल की सेंचुरी भी लगाई लेकिन उनके द्वारा छोड़े गए ये चार कैच बहुत अधिक चर्चा में रहे.

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने जायसवाल के कैच छोड़ने की वजहों पर चर्चा की. उन्होंने जायसवाल की उंगलियों में बंधे स्ट्रैप्स को कैच छूटने की एक संभावित वजह बताया. कैफ का कहना है कि शायद इससे जायसवाल का ध्यान भटका हो. उन्होंने कहा कि एक बार जब स्ट्रैप बंध जाता है तो उंगलियां अटक जाती हैं और आजादी से नहीं घूम सकतीं. उन्होंने कहा कि स्ट्रैप एक स्पंज की तरह बन जाता है और कई बार गेंद को पकड़ना मुश्किल हो जाता है क्योंकि गेंद के साथ कोई नैसर्गिक कनेक्शन नहीं होता.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपने यूट्यूब चैनल पर कैफ ने कहा, ‘यशस्वी जायसवाल कैच क्यों छोड़ रहे हैं? हम ड्यूक बॉल के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं और जब हमें चोट लगती है तो हम स्ट्रैप बांध लेते हैं. ऐसी परिस्थिति में, उंगलियां अटक जाती हैं और फिर वे आसानी से नहीं हिलतीं. आप कैच को पकड़े नहीं रख पाते क्योंकि स्ट्रैप एक तरह का स्पंज बन जाती हैं. गेंद इससे लगकर उछल जाती है, तो यह एक नुकसान है. गेंद के साथ नेचुरल कनेक्शन नहीं जाना चाहिए.’

सिर्फ जायसवाल ही नहीं रविंद्र जड़ेजा जैसे चोटी के फील्डर ने भी कैच छोड़े. ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह ने भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जीवनदान दिया. और अंत में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की. भारत के लिए चिंता की बात यह है कि बुमराह बाकी बचे चार में से दो ही मैचों में खेलेंगे.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick