• Home
  • News
  • Mohammed Shami back in top 20, Jasprit Bumrah reaches career best rating points in ICC test rating

टेस्‍ट रैंकिंग में टॉप 20 में पहुंचे शमी, सैम कर्रन ने लगाई बड़ी छलांग

आईसीसी की ताजा टेस्‍ट रैंकिंग में जोस बटलर ने करियर बेस्‍ट रैंकिंग हासिल की है। जसप्रीत बुमराह को भी फायदा हुआ।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 03, 2018, 02:33 PM IST

Published On Sep 03, 2018, 02:33 PM IST

Last UpdatedSep 03, 2018, 02:33 PM IST

Mohammed Shami © Getty Images

Mohammed Shami (File Photo) © Getty Images

भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज भारतीय टीम 1-3 से हार चुकी है। साउथम्‍पटन में खेले गए चौथे मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को 60 रनों से हराया। चौथे टेस्‍ट में मोइन अली के अलावा इंग्‍लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कर्रन चमके। जोस बटलर ने भी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय युवा बल्‍लेबाज मोहम्‍मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी की छाप भी इस सीरीज में छोड़ी।

बुमराह ने छोटे टेस्‍ट करियर में लगाई बड़ी छलांग

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी ने सोमवार को ताजा टेस्‍ट रैंकिंग जारी की। गेंदबाजी की बात की जाए तो मोहम्‍मद शमी ने एक बार फिर टॉप 20 में जगह पक्‍की कर ली है। छह विकेट निकाल वो तीन पायदान की छलांग के साथ 19वें स्‍थान पर आ गए हैं। इशांत शर्मा गेंदबाजी रैंकिंग में 25वें स्‍थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह अपने छोटे से टेस्‍ट करियर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 37वें स्‍थान पर आ गए हैं।

सैम कर्रन को मिला मेहनत का फल 

साउथम्‍पटन टेस्‍ट में सैम कर्रन ने पहली पारी में 78 तो दूसरी पारी में 46 रन बनाए। जिसके कारण अब वो बल्‍लेबाजों की रैंकिंग में 29 स्‍थानों की छलांग लगाते हुए 43वें स्‍थान पर आ गए हैं। मोइन अली ने चौथे टेस्‍ट में नौ विकेट निकाल भारतीय बल्‍लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। अब वो तीन स्‍थान की बढ़त के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में 33वें पायेदान पर पहुंच गए हैं। मोइन अली ऑलराउंडर की रैंकिंग में एक स्‍थान की बढ़त के साथ सातवें स्‍थान पर पहुंच गए हैं।

विराट ने पहले पायदान पर खुद को किया मजबूत

भारतीय कप्‍तान विराट कोहली अब भी बल्‍लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्‍थान पर बने हुए हैं। इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज की आठ पारियों में 544 रन बनाकर विराट ने अपनी जगह पहले स्‍थान पर और मजबूत कर ली है। विराट के अब 937 रेटिंग प्‍वाइंट हो गए हैं। वो टेस्‍ट में सर्वश्रेष्‍ठ रेटिंग प्‍वाइंट के मामले में अब 11वें स्‍थान पर आ गए हैं। चेतेश्‍वर पुजारा ने साउथम्‍पटन टेस्‍ट में 132 रन की पारी खेलकर छठे पायदान पर अपनी जगह और मजबूत कर ली है। पुजारा अब 763 से 798 प्‍वाइंट पर आ गए हैं।

जोस बटलर को मिली करियर बेस्‍ट रैंकिंग

टेेेेस्‍ट रैंकिंग में इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाज जोस बटलर को भी फायदा मिला। वो अब बल्‍लेबाजों की रैंकिंग में 15 स्‍थान की उछाल के साथ अपने करियर बेस्‍ट 32वें पायदान पर पहुंच गए हैं। बल्‍लेबाजी रैंकिंग में वो बेन स्‍टोक्‍स से अब महज पांच स्‍थान पीछे हैं। सलामी बल्‍लेबाज कीटन जेनिंग्‍स चार पायदान की बढ़त के साथ 86वें स्‍थान पर पहुंच गए हैं।

Editor's Pick