• Home
  • News
  • Mohammed Shami first ball wicket on LSG Debut of KL Rahul in LSG VS DC IPL 2026 Match

VIDEO: शमी ने LSG के लिए डेब्यू मैच में पहली बॉल पर लिया विकेट, हक्के-बक्के रह गए राहुल

पहली बॉल पर ही शमी ने एकाना स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट फैंस को खुश कर दिया. उन्होंने पहली बॉल पर ही केएल राहुल को चलता किया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 01, 2026, 10:00 PM IST

Published On Apr 01, 2026, 10:00 PM IST

Last UpdatedApr 01, 2026, 10:00 PM IST

Mohammad Shami

Mohammad Shami

Mohammed Shami first ball wicket: आईपीएल 2026 में बुधवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 141 रन पर सिमट गई. मगर इसके बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहली ही बॉल पर दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका दिया. शमी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए डेब्यू करते हुए पहली बॉल पर केएल राहुल का शिकार किया. केएल राहुल आउट होने के बाद हक्के- बक्के रह गए.

मोहम्मद शमी पर इस मैच में क्रिकेट फैंस की नजरें थी. पहली बॉल पर ही शमी ने एकाना स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट फैंस को खुश कर दिया. उन्होंने पहली बॉल पर ही केएल राहुल को चलता किया. केएल राहुल ने ऑफ स्टंप के बाहर आगे की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन डीप प्वॉइंट पर खड़े फील्डर मोहसिन खान ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की. केएल राहुल गोल्डन डक का शिकार बने. केएल राहुल आईपीएल में पांचवीं बार डक का शिकार हुए है. अपना विकेट गंवा देने के बाद केएल राहुल भी हैरान नजर आए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मोहम्मद शमी ने इससे पहले 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट किया था. अब लखनऊ के लिए डेब्यू करते हुए शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर केएल राहुल को ‘गोल्डन डक’ पर आउट किया.

आईपीएल में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट

5 – मोहम्मद शमी
3- प्रवीण कुमार
3-उमेश यादव
3- ट्रेंट बोल्ट
3- लसिथ मलिंगा
3-भुवनेश्वर कुमार
3- अशोक डिंडा
3 – पैट कमिंस

लखनऊ ने दिल्ली को दिया 142 रन का टारगेट

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 141 रन पर सिमट गई. लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से अब्दुल समद ने सर्वाधिक 36 जबकि मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से टी नटराजन और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन जबकि कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए. दिल्ली के सामने जीत के लिए 142 रन का टारगेट है.

Editor's Pick