• Home
  • News
  • Mohammed Shami Ignored for Afghanistan Test and 3 Match ODI Series

मोहम्मद शमी के करियर पर सवालिया निशान? चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कहा- नाम पर चर्चा भी नहीं हुई

मोहम्मद शमी को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे टीम में नहीं चुना गया है. शमी लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |May 19, 2026, 04:46 PM IST

Published On May 19, 2026, 04:46 PM IST

Last UpdatedMay 19, 2026, 04:46 PM IST

Mohammed Shami

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी को अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मोहम्मद शमी लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर हैं. और उनकी वापसी को लेकर तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं. शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं. आईपीएल में भी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच और तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए उनका चयन नहीं हुआ है. और इसके बाद सवाल उठने लाजमी थे.

मंगलवार, 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया इसमें मोहम्मद शमी का नाम शामिल नहीं था. और इसे देखकर कई लोगों को हैरानी हुई. शमी के बारे में जब चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर बहुत ही सीधा जवाब दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून के बीच न्यू चंडीगंढ़ में होगा. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज के मैच 14, 17 और 20 जून को होंगे. ये मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होंगे.

शमी के बारे में अगरकर ने कहा, ‘हां वह आईपीएल में खेल रहे हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं. और आईपीएल में भी खेल रहे हैं लेकिन उनके बारे में जहां तक मुझे जानकारी है मुझे लंबे फॉर्मेट के क्रिकेट के बारे में उनकी कोई जानकारी नहीं है.’ अजित अगरकर ने यह भी कहा कि शमी के नाम की चर्चा भी नहीं हुई है.

ऐसा माना जा रहा था कि शमी के नाम पर बात जरूर होगी. और उनकी वापसी भी हो सकती है. हालांकि अजित अगरकर ने इन चर्चाओं पर विराम दिया है. उन्होंने कहा है कि शमी के नाम को लेकर कोई बात नहीं हुई. भारत के लिए शमी आखिरी बार 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे. उसके बाद से वह टीम से बाहर हैं. चोट के बाद उनकी सर्जरी हुई. लेकिन वह इसके बाद टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए.

शमी ने हालांकि कई बार खुलकर कहा है कि वह फिट हैं लेकिन सिलेक्शन उनके हाथ में नहीं हैं. अब आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उन्होंने 12 मैचों में 10 विकेट लिए हैं. इसके बाद शमी के करियर को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

भारत टीम की ODI टीम!
भारत की ODI टीम – शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार

भारत टीम की टेस्ट टीम – शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, ध्रुव जुरेल

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick