×

टी-20 विश्वकप: भारतीय टीम की घोषणा, समी की वापसी

चोट से जूझ रहे मोहम्मद समी की टीम में वापसी हुई है।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 5, 2016 2:29 PM IST

टीम इंडिया © Getty Images
टीम इंडिया © Getty Images

भारत की मेजबानी में आठ मार्च से शुरू होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है। युवराज सिंह को भी टीम में जगह मिली है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए चुने गए पवन नेगी को विश्वकप टीम में भी जगह मिली है। वहीं, चोट से जूझ रहे मोहम्मद समी की टीम में वापसी हुई है। हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को भी विश्वकप के लिए टीम में शामिल किया गया है। ये भी पढ़ें: बीसीसीआई लोढ़ा समिति की रिपोर्ट लागु करे: सुप्रीम कोर्ट

हरभजन सिंह पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है और टीम में बनाए रखा है। अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को भी टीम में जगह मिली है। चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में बाहर हुए अंजिक्य रहाणे को भी टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय मैच में भारत को जीत दिलाने वाले मनीष पांडे को नजरअंदाज कर दिया गया। ये भी पढ़ें: कैंसर पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए युवराज ने शुरू किया “टूगेदर वी कैन” कार्यक्रम

TRENDING NOW

टीम इंडिया – टीम में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ,रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बूमरा, सुरेश रैना,आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, आशीष नेहरा, हार्दिक पांडया, हरभजन सिंह ,पवन नेगी, युवराज सिंह, मोहम्मद शमी का चुनाव किया गया है। मनीष पांडे को टीम में जगह नहीं मिली है। जबकि मोहम्मद शमी और पवन नेगी को टीम में शामिल किया गया है। दोनों टूर्नामेंट के लिए एक ही टीम का चयन किया गया है जिसमें कप्तान की अगुवाई महेंद्र सिंह धोनी करेंगे।