• Home
  • News
  • mohammed shami said he could make mohsin khan india s best allrounder in four months claims coach badruddin siddique

शमी ने कहा था, 'मैं मोहसिन को चार महीने में भारत का बेस्ट ऑलराउंडर बना सकता हूं', कोच ने किया दावा

मोहसिन खान के कोच ने कहा कि उन्हें मोहम्मद शमी ने कहा था कि अगर उन्हें चार महीने मिलें तो वह मोहसिन खान को भारत का बेस्ट ऑलराउंडर बना देंगे।

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 10, 2022, 12:10 PM IST

Published On Jun 10, 2022, 12:10 PM IST

Last UpdatedJun 10, 2022, 12:10 PM IST

नई दिल्ली: मोहम्मद शमी का कहना है कि वह मोहसिन खान को सिर्फ चार महीने में भारत का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बना सकते हैं। मोहसिन के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया है कि शमी ने उनसे ऐसा कहा था। सिद्दीकी की यह टिप्पणी हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में मोहसिन के शानदार खेल के बाद आई है।

बाएं हाथ के इस पेसर ने इस साल लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस साल हुए इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने काफी प्रभावी प्रदर्शन किया। टूर्नमेंट के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने दो ओवरों में 18 रन दिए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस मैच के बाद उन्हें अपने अगले मैच के लिए करीब एक महीने का इंतजार करना पड़ा। वह छह मैच बाद टीम में लौटे। लेकिन एक बार जब उनकी वापसी हुई तो मोहसिन ने प्रभावी खेल दिखाया और गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया।

लीग में अपने आखिरी 8 मुकाबलों में उन्होंने 14 विकेट लिए। इन मैचों में उनका इकॉनमी रेट 5.77 का रहा। टूर्नमेंट में उनका इकॉनमी 5.97 का रहा। टूर्नमेंट में 30 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों में सिर्फ सुनील नरेन (5.57) का इकॉनमी ही उनसे बेहतर है।

मोहसिन की गेंदबाजी तो सभी ने देखी लेकिन उनकी बल्लेबाजी के बारे में ज्यादा लोगों को पता है। उनके कोच का हालांकि कहना है कि मोहसिन बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और उनमें भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में शामिल होने की काबिलियत है। शमी के साथ अपनी बातचीत के बारे में बात करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज ने दावा किया है कि वह सिर्फ चार महीने में मोहसिन को भारत का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बना सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सिद्दीकी ने यह भी कहा कि यहां तक कि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल भी मोहसिन की बल्लेबाजी को बहुत ऊपर आंकते हैं।

सिद्दीकी ने कहा, ‘जब नीलामी चल रही थी। मैं शमी के साथ उनके फॉर्महाउस में बैठा हुआ था। उन्हें चुन लिया गया और मोहसिन को भी। शमी ने कहा, ‘अगर तुम सिर्फ चार महीने दे दो तो मैं उसे भारत का बेस्ट ऑलराउंडर बना दूंगा।’ वह बहुत अच्छा बल्लेबाज है। इससे पहले केएल राहुल ने भी कहा था कि खेल को लेकर मोहसिन की समझ बहुत अच्छी है।’

स्पोर्ट्स यारी के साथ बातचीत में सिद्दीकी ने कहा, ‘गेंदबाज कई हो सकते हैं लेकिन आपकी समझ अच्छी होनी चाहिए। आपको यह पता होना चाहिए कि किस गेंदबाज के खिलाफ कौन सी गेंद इस्तेमाल करनी चाहिए। आज, शमी एक बड़े गेंदबाज हैं लेकिन वह उभरते हुए खिलाड़ियों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में अपने प्रदर्शन से मोहसिन खान पहले ही सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींच चुके हैं।कई लोग उम्मीद कर रहे थे कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी20 इंटरनैशनल सीरीज के लिए उन्हें भारतीय दल में शामिल किया जा सकता है हालांकि ऐसा नहीं हुआ। लेकिन अगर वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो जल्द ही वह दिन भी आ जाएगा।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick