×

मोहम्मद शमी के लिए BCCI का प्लान तैयार, जल्द होगी टीम इंडिया में एंट्री!

मोहम्मद शमी लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर हैं. कई बार तो उनके करियर को लेकर भी आशंकाएं जताई जाने लगीं. ऐसे में खबरें आई हैं कि बीसीसीआई ने उन्हें लेकर एक खास प्लान बनाया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 31, 2025 12:03 PM IST

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) काफी वक्त से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं. उन्होंने भारत की जर्सी में अपना पिछला मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में खेला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मार्च को दुबई में वह टीम इंडिया का हिस्सा थे. इसके बाद से यह तेज गेंदबाज टीम से बाहर हैं. ऐसे में ये चर्चाएं भी होने लगी थीं कि कहीं उनका करियर अब समाप्त तो नहीं होने वाला. लेकिन ताजा खबर के अनुसार बीसीसीआई ने उनके लिए खास प्लान बनाया है. आईसीसी के वाइट बॉल टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दाएं हाथ के इस पेसर की अब टीम इंडिया में दोबारा एंट्री हो सकती है.

जी, समाचार चैनल एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए शमी को टीम में सिलेक्ट कर सकता है. इस रिपोर्ट में सूत्रो के हवाले से दावा किया गया है कि घरेलू क्रिकेट में शमी किस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, इस पर सिलेक्टर्स की गहरी नजर है. और शमी की वापसी में अब ज्यादा वक्त नहीं है.

‘मोहम्मद शमी पर चर्चा होती है’

बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘मोहम्मद शमी की चर्चा कई बार होती है. ऐसा नहीं है कि उन पर बात ही नहीं होती. चिंता सिर्फ उनकी फिटनेस को लेकर होती है. उनकी क्षमता का गेंदबाज विकेट तो हासिल कर ही लेगा. यह कहना गलत होगा कि वह अब सिलेक्शन के रेडार से बाहर हैं. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हो सकते हैं. अगर उन्हें चुन लिया जाए तो हैरान नहीं होना चाहिए. उनके अनुभव और किसी भी परिस्थिति में विकेट हासिल करने की उनकी क्षमता को देखते हुए यह बड़ी बात नहीं होगी. यहां तक कि 2027 के वर्ल्ड कप की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.’

मोहम्मद शमी का अंतरराष्ट्रीय करियर

फॉर्मेटमैचपारीविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पारीइकॉनमी
टेस्ट641222296/563.30
वनडे इंटरनेशनल1081072067/575.58
टी20 इंटरनेशनल2525273/158.95

शमी, साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उन्होंने 2023 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद भारत के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला. भारत को जून 2023 में हुए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल मैच शमी ने 2 फरवरी 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेला था.

घरेलू क्रिकेट में शमी ने किया है अच्छा प्रदर्शन

भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान किया है. उसमें मोहम्मद शमी का नाम नहीं है. हालांकि घरेलू क्रिकेट में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने तीन मैचों में छह विकेट लिए हैं. वहीं घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने बंगाल के लिए एलीट ग्रुप सी के सात मैचों में 16 विकेट लिए.

जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम दिए जाने की पूरी संभावना है. वहीं शमी को इस सीरीज के लिए भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुआई करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

India vs New Zealand Series Schedule

मैचतारीखमैदानसमय
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे11 जनवरी, 2026वड़ोदरा1:30 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे14 जनवरी, 2026राजकोट1:30 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे18 जनवरी, 2026इंदौर1:30 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला टी20I21 जनवरी, 2026नागपुर7:00 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टी20I23 जनवरी, 2026रायपुर7:00 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20I25 जनवरी, 2026गुवाहाटी7:00 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा टी20I28 जनवरी, 2026विशाखापत्तनम7:00 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां टी20I31जनवरी, 2026तिरुवनंतपुरम7:00 PM

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा तीन पेसर थे.

TRENDING NOW

2026 टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)।

Tags: