• Home
  • News
  • Mohammed Shami worked 4 days with Bharat Arun to Invent slow ball that dismissed Abhishek Sharma says Carl Crowe lsg spin bowling coach

मोहम्मद शमी के 'आविष्कार' से अभिषेक लाचार, 4 दिन की मेहनत और फिर चली चाल

अभिषेक शर्मा कितने आक्रामक बल्लेबा्ज हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है. और ऐसे बल्लेबाज को फंसाने के एक खास तरह की रणनीति अपनानी पड़ती है. और लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज शमी ने कुछ ऐसी ही किया.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 08, 2026, 10:49 PM IST

Published On Apr 08, 2026, 10:49 PM IST

Last UpdatedApr 08, 2026, 10:49 PM IST

Mohammed Shami ball to dismiss abhishek sharma

Mohammed Shami ball to dismiss abhishek sharma

कोलकाता: सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे. मोहम्मद शमी की कमाल की गेंद ने टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज को ऑफ स्टंप के बाहर की स्लो गेंद पर फंसाया था. लेकिन यह मैदान पर लिया गया कोई रेंडम फैसला नहीं था. इसके पीछे एक रणनीति थी. और यह खास तरह की स्लो गेंद का इजाद खास तौर पर अभिषेक के लिए किया गया था.

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन गेंदबाजी कोच कार्ल क्रो ने खुलासा किया कि अनुभवी मोहम्मद शमी ने भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ मिलकर अभिषेक शर्मा को चकमा देने के लिए नई गेंद का इजाद किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

घरेलू क्रिकेट में मोहम्मद शमी ने किया है शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम से बाहर चल रहे शमी बंगाल के लिए शानदार घरेलू सत्र के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बेहतरीन लय में हैं. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के सितारों से सजे टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया था. शमी ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 9 रन देकर दो विकेट लिए थे. इसमें 18 डॉट बॉल शामिल थीं.

क्रो ने कहा, ‘भरत अरुण और शमी ने मैच से चार दिन पहले गेंदबाजी में नई तरह की गेंद का इजाद किया था. उन्होंने उसी गेंद का इस्तेमाल अभिषेक को आउट करने के लिए किया.

शमी की स्लो गेंद को समझ नहीं पाए थे अभिषेक शर्मा

अभिषेक ऑफ स्टंप से बाहर की ओर निकल रही धीमी गेंद को समझने में चूक कर गए और शॉर्ट थर्ड मैन पर लपके गए. शमी ने ओवर की शुरुआत में फुल-लेंथ की गेंदबाजी से ट्रेविस हेड को परेशान किया और अभिषेक के स्ट्राइक पर आने के बाद फील्डिंग बदलाव करते हुए चतुराई से धीमी गेंद फेंकी. अभिषेक ने ड्राइव शॉट खेला और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए शॉर्ट थर्ड मैन पर एम. सिद्धार्थ के हाथों में चली गई.

शमी ने अगले ओवर में हेड को चलता किया, जिससे सनराइजर्स की टीम नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच को पांच विकेट से अपने नाम किया.

अच्छे प्रदर्शन के बाद भी सिलेक्टर्स कर रहे हैं नजरअंदाज

शमी ने 2025-26 के घरेलू सत्र में बंगाल के लिए सभी फॉर्मेट में 68 विकेट लिए हैं. इसमें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 16, विजय हजारे ट्रॉफी के 15 और रणजी ट्रॉफी के 37 विकेट शामिल हैं. इसके बावजूद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति उन्हें नजरअंदाज कर रही है. वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए उनकी वापसी की मांग उठ रही है.

क्रो ने शमी की सीखने की ललक की सराहना करते हुए कहा कि यही गुण उन्हें अलग बनाता है. उन्होंने कहा, ‘कोई भी खिलाड़ी नया कौशल सीखने के लिए कभी बूढ़ा नहीं होता. चार दिन में नई कला सीखकर उसे मैच में लागू करना और विकेट लेना शमी की मानसिकता को दर्शाता है.’

इंग्लैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने टीम के कप्तान ऋषभ पंत की भी जमकर तारीफ की और उन्हें ‘खिलाड़ियों को सशक्त बनाने वाला’ कप्तान करार दिया. उन्होंने कहा कि पंत टीम बैठक में गेंदबाजों की राय सुनने के इच्छुक रहते हैं और सभी को अहमियत देते हैं. क्रो ने कहा, ‘पंत की खासियत यह है कि कप्तान के तौर पर कमरे में आते ही वह हर व्यक्ति का अभिवादन करते हैं और इससे टीम में अपनापन महसूस होता है.’

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick