VIDEO: गाबा में टोटका, सिराज ने की बेल्स की अदला-बदली, लाबुशेन ने वापस जगह पर रखी

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 10वें ओवर में तीसरी बॉल के बाद मोहम्मद सिराज ने बेल्स की अदला-बदली की, मगर लाबुशेन ने फिर वापस बेल्स को उसी जगह पर रख दिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Dec 15, 2024, 07:35 AM IST

Published On Dec 15, 2024, 07:35 AM IST

Last UpdatedDec 15, 2024, 07:35 AM IST

Siraj vs Labuschagne

(Image credit- X)

Mohammed Siraj change the bails in Gabba: गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे टेस्ट में आमने-सामने है. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है. खेल के पहले दिन बारिश ने बाधा डाली, मगर दूसरे दिन दोनों टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिल रही है. खेल के दूसरे दिन गाबा के मैदान पर एक टोटका भी देखने को मिला.

मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान बेल्स की अदला-बदली करनी चाही, मगर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लाबुशेन ने वापस से बेल्स को उसी जगह पर रख दिया. इससे पहले मैच में विराट कोहली भी ऐसा करते नजर आए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

33वें ओवर में हुई घटना

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 33वें ओवर में दूसरी बॉल के बाद मोहम्मद सिराज अचानक से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के पास पहुंच गए. लाबुशेन ने उनसे कुछ कहा, मगर सिराज ने उनको इग्नोर कर बेल्स की अदला-बदली की. इस दौरान बेल्स जमीन पर गिरा, सिराज वापस आए और बेल्स की अदला-बदली कर वापस लौटे. हालांकि सिराज के वापस लौटन के बाद मार्नस लाबुशेन ने बेल्स को वापस से उसी स्थान पर रख दिया, जैसा पहले था. सिराज का यह टोटका हालांकि उस ओवर में काम नहीं आया. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

अगले ओवर में आउट हुए लाबुशेन

मार्नस लाबुशेन हालांकि अगले ओवर में खुद को बचा नहीं सके और नीतीश रेड्डी की गेंद पर स्लिप में विराट कोहली ने उनका कैच लपक लिया. लाबुशेन ने 12 रन की पारी खेली.

एडिलेड में भिड़े थे सिराज- लाबुशेन

एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में भी मोहम्मद सिराज और मार्नस लाबुशेन के बीच भिड़ंत देखने को मिला था. लाबुशेन के पीछे हटने के बाद मोहम्मद सिराज ने उनकी तरफ बॉल फेंकी थी. हालांकि लाबुशेन साइड स्क्रीन के सामने फैन के आने के बाद पीछे हटे थे.

Editor's Pick