add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: मोहम्मद सिराज ने मैदान पर फिर किया 'टोटका', 10 गेंद बाद भारत को मिली सफलता

मोहम्मद सिराज इससे पहले ब्रिस्बेन टेस्ट में भी बेल्स बदलते नजर आए थे, वहां उन्हें सफलता मिली थी और लाबुशेन अपना विकेट गंवा बैठे थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 26, 2024 11:28 AM IST

Mohammed Siraj changes the bails: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट में आमने-सामने है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सैम कॉन्स्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ के अर्धशतक की बदौलत खेल के पहले दिन अच्छी शुरुआत की है. खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का दबदबा रहा. ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एक बार फिर मैदान पर ‘टोटका’ करते नजर आए. सिराज ने बेल्स की अदलाबदली की, जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला.

खेल के पहले दिन सैम कॉन्स्टास ने डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को तेज शुरुआत दिलाई. कॉन्स्टास के आउट होने के बाद उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई और इस जोड़ी ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी, मगर इस बीच मोहम्मद सिराज ने 43वें ओवर में अपनी गेंदबाजी के दौरान बेल्स की अदलाबदली की. सिराज ने लाबुशेन से कहा कि वह बेल्स बदल रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिराज ने ब्रिस्बेन में भी बदली थी बेल्स

सिराज इससे पहले ब्रिस्बेन टेस्ट में भी बेल्स बदलते नजर आए थे, वहां उन्हें सफलता मिली थी और लाबुशेन अपना विकेट गंवा बैठे थे. मगर मेलबर्न में सिराज को इसका फायदा नहीं मिला. हालांकि बेल्स बदलने के 10 गेंद बाद टीम इंडिया को सफलता मिल गई.

45वें ओवर में आउट हुए उस्मान ख्वाजा

हालांकि दो ओवर बाद यानि 45वें ओवर में भारत को सफलता मिली. जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उस्मान ख्वाजा पवेलियन लौट गए. इस सीरीज में पांचवीं बार उस्मान ख्वाजा को जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनाया है. मोहम्मद सिराज