add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सिराज को उम्मीद आखिरी दिन अश्विन की फिरकी करेगी जादू, भारत करेगा विंडीज का 'क्लीन स्वीप'

मोहम्मद सिराज का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन की फिरकी वेस्टइंडीज को तहस-नहस कर देगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - July 24, 2023 2:07 PM IST

पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को यकीन है कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Mohammed Siraj on Sshwin) दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन सोमवार को वेस्टइंडीज के दूसरी पारी के विकेट लेकर भारत जीत की पक्की करेंगे. भारत ने डॉमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट में जीत हासिल की थी. भारत ने वह मैच पारी और 141 रन से जीता था.

वेस्टइंडीज को जीत के लिए 365 रन का लक्ष्य देकर भारत ने चौथे दिन दो विकेट 76 रन पर निकाल दिए. दोनों विकेट अश्विन ने लिए. वेस्टइंडीज को अभी भी 289 रन बनाने हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तहस-नहस कर देंगे अश्विन

सिराज ने कहा, ‘विकेट को देखकर लग रहा है कि अश्विन कैरेबियाई पारी को तहस नहस कर देंगे. गेंद टर्न ले रही है.’

उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी पारी में आक्रामक बल्लेबाजी करके बड़ा लक्ष्य देना भारत की रणनीति का हिस्सा था. भारतीय बल्लेबाजों खासकर ईशान किशन ने 34 गेंद में 52 रन बनाए.

ईशान में है पंत वाला दम!

उन्होंने कहा, ‘ईशान आक्रामक बल्लेबाज हैं. ऋषभ पंत नहीं हैं तो वह कुछ हद तक उनकी कमी पूरी करने में सक्षम हैं. वह गेंद को पीट सकता है और मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स खेल सकता है. हमारे पास पहली पारी की बढ़त थी तो दूसरी पारी में कम समय में ज्यादा रन बनाने का ही लक्ष्य था.’