add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सिराज ने एक ओवर में कॉन्स्टास- हेड का किया शिकार, झूमे कोहली, रोहित के चेहरे पर लौटी मुस्कान

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सत्र में मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में सैम कॉन्स्टास और ट्रेविस हेड को आउट कर भारत की मैच में वापसी कराई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 4, 2025 6:28 AM IST

Mohammed Siraj Takes Two wickets in an over: सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से क्रिकेट फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. सिराज ने एक ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया के दो खतरनाक बल्लेबाजों का विकेट लेकर मैच में भारत की वापसी कराई. मोहम्मद सिराज के इस ओवर ने विराट कोहली को जमकर सेलिब्रेट करने का मौका दिया, वहीं ड्रेसिंग रूम में बैठे रोहित शर्मा के चेहरे पर भी मुस्कान लौटाई.

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 12वें ओवर में मोहम्मद सिराज का कहर देखने को मिला. सिराज ने ओवर की दूसरी गेंद पर युवा बल्लेबाज सैम कॉन्स्टास को पवेलियन भेजा. आउट स्विंग गेंद पर कॉन्स्टास पूरी तरह बीट हुए. वह ऑफ स्टंप के हल्का बाहर फुलर गेंद को ड्राइव करने गए लेकिन गेंद बाहरी किनारा लेकर गली की बायीं ओर गई और जायसवाल ने गोता लगाते हुए कैच को लपक लिया. इस विकेट के बाद जसप्रीत बुमराह ने कॉन्स्टास को सेंड ऑफ दिया. कॉन्स्टास ने 23 रन की पारी खेली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पांचवीं गेंद पर आउट हुए ट्रेविस हेड

इसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर सिराज ने भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा ट्रेविस हेड को शिकार बनाया. चौथी गेंद पर चौका जड़ने के बाद ट्रेविस हेड पांचवीं गेंद जो ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गुड लेंथ गेंद थी, हेड एक्रॉस द लाइन खेलने के प्रयास में स्विंग पर बीट हुए और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरे स्लिप में मौजूद केएल राहुल के हाथों में समा गई. हेड सिर्फ चार रन बना सके. हेड के आउट होने के बाद विराट कोहली ने भी इस विकेट को जमकर सेलिब्रेट किया. वह दर्शकों की तरफ हाथों से इशारा कर उन्हें उत्साहित करते नजर आए, वहीं ड्रेसिंग रूम में मौजूद रोहित शर्मा के चेहरे पर मुस्कान नजर आई.

भारतीय टीम ने पहली पारी में 184 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने टीम ने खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में चार विकेट गंवा दिए हैं.