add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एयरपोर्ट से सीधे पिता को श्रद्धांजलि देने उनकी कब्र पर पहुंचे Mohammed Siraj

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया से लौटकर सीधे अपने पिता की कब्र पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - January 21, 2021 3:40 PM IST

ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत लौटे मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) एयरपोर्ट से सीधे अपने पिता की कब्र पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे. सिराज गुरुवार को ही ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म कर हैदराबाद लौटे हैं. यहां से वह पहले अपने घर जाने की बजाए पिता की कब्र पर गए. इस युवा तेज गेंदबाज के पिता तब निधन हो गया था, जब सिराज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे.

26 वर्षीय इस युवा तेज गेंदबाज ने पिता की कब्र पर पहुंचकर यहां प्रार्थना की और फूल चढ़ाए. आईपीएल के बाद सिराज सीधे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान 20 नवंबर को उनके पिता मोहम्मद घोस (Mohammed Ghaus) के निधन की खबर आई. बीसीसीआई ने सिराज को यह विकल्प दिया था कि अगर वह घर वापस लौटना चाहते हैं तो बीसीसीआई की ओर से उन्हें इसकी मंजूरी है. लेकिन इस तेज गेंदबाज ने तब ऑस्ट्रेलिया में रहकर अपने पिता के सपने को पूरा करने का फैसला लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिराज ने यहां पहुंचकर पिता की कब्र पर फूल चढ़ाए और पार्थना भी की. इसके बाद वह कुछ देर यहीं बैठे रहे और फिर बाद में तोली चौकी में स्थित अलहसनाथ कॉलोनी में स्थित अपने घर पहुंचे.

पिता के निधन के बाद सिराज ने दुख प्रकट करते हुए तब कहा था, ‘मैंने अपना सबसे बड़ा समर्थक खो दिया. वह ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने क्रिकेट खेलने को लेकर मुझे सबसे ज्यादा प्रोत्साहित किया. मेरे लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है.’

सिराज के 53 वर्षीय पिता, जो एक ऑटो ड्राइवर थे, वह चाहते थे कि उनका बेटा देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेले. लेकिन सिराज को इस बात का मलाल है कि जब उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका मिला तो उनके पिता इस दुनिया में नहीं थे.

सिराज को मेलबर्न टेस्ट में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अपने डेब्यू का मौका मिला. इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की 2-1 से जीत में इस तेज गेंदबाज की भूमिका अहम रही. इस तेज गेंदबाज ने 3 टेस्ट में 13 विकेट अपनेन नाम किए.