add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मोहम्मद सिराज को मिल रही सफलता इस आईपीएल सीजन की सबसे बड़ी कहानी है: पार्थिव पटेल

विराट कोहली की अगुवाई में आरसीबी में खेलने वाले मोहम्मद सिराज ने आईपीएल करियर में अब तक 42 मैचों में 45 विकेट झटके हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - September 1, 2021 2:08 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की प्रशंसा की है।

टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया और फिर इंग्लैंड दौरे पर गए सिराज ने अपनी प्रभावशाली गेंदबाजी से क्रिकेट समीक्षकों को काफी प्रभावित किया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम के दौरान पटेल ने सिराज की तेज गेंदबाजी के बारे में बात की। आरसीबी के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने इस भारतीय तेज गेंदबाज को डेथ ओवरों में यॉर्कर डाल पाने की उनकी क्षमता की तारीफ की।

TRENDING NOW

उन्होंने कहा, “बिल्कुल उन्होंने (डेथ ओवरों की गेंदबाजी समस्याओं का समाधान) किया। मैंने लगता है कि मोहम्मद सिराज ने इस सीजन में जिस तरह से गेंदबाजी की है वो इस आईपीएल की कहानी है। सभी ने नई गेंद के साथ मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी और फिर उनके डेथ ओवर में यॉर्कर ना डाल पाने की चर्चा की लेकिन इस सीजन वो शानदार यॉर्कर गेंदे करा रहा है।”

सिराज ने इस आईपीएल सीजन में आरसीबी के लिए कई मैच-बदलने वाले प्रदर्शन किए हैं। सिराज आईपीएल के 14वें सीजन के दौरान आरसीबी के लिए खेले 7 मैचों में 6 विकेट हासिल किए। सिराज ने आईपीएल करियर में अब तक 42 मैचों में 45 विकेट झटके हैं।