×

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने की गर्लफ्रेंड श्वेता से सगाई

बीती 17 जनवरी को खास रिश्तेदारों की मौजूदगी में की सगाई

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 19, 2016 3:10 PM IST

(Photo Courtesy – Mohit Sharma’s Facebook)
(Photo Courtesy – Mohit Sharma’s Facebook)

भारतीय क्रिकेट टीम आजकल शादियों के दौर से गुजर रही है। सुरेश रैना, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, रोहित शर्मा और राॉबिन उथप्पा के बाद इस कड़ी में अगला नाम जुड़ा है मोहित शर्मा का। भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता के साथ सगाई कर ली है। मोहित ने बीते 17 जनवरी को मौर्या होटल में श्वेता के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली, इस समारोह में मोहित के परिवार के लोग, रिश्तेदार और कुछ करीबी मित्र शामिल रहे। मोहित के परिवार वालों का कहना है कि दोनों जल्दी ही परिणय सूत्र में बंधेगें। मोहित शर्मा ने अपने ट्विटर पेज सगाई की तस्वीरें भी शेयर की जिसके बाद उन्हे बधाई देने वालों का तांता लग गया। ALSO READ: क्रिकेटर जो साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहित शर्मा फरीदाबाद में रहते हैं। कोलकाता की रहने वाली श्वेता का परिवार भी दिल्ली में रहता है। श्वेता फिलहाल होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। मोहित और श्वेता करीब एक साल से ज्यादा समय से एक दूसरे को जानते हैं। मोहित और श्वेता की मुलाकात एक क्रिकेट सीरीज के दौरान ही दिल्ली में हुई थी।

TRENDING NOW

चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम में स्थान ना बना पाने वाले मोहित शर्मा फिलहाल टी20 विश्व कप की तैयारियों में जुट गए हैं। मोहित शर्मा को उम्मीद है कि वो टी20 विश्व कप में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे। मोहित ने भारत के लिए 26 वनडे और 8 टी20 मैच खेले हैं। भारत के लिए 26 वनडे में उनके नाम 31 विकेट है जबकि टी20 में 6 सफलताएं उनके हाथ लगी हैं।