add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मोहम्मद शमी ने खोला ऑस्ट्रेलिया को पस्त करने सीक्रेट प्लान, रिकवरी को भी बताया फायदेमंद

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. शमी ने बताया कि आखिर इस मैच में उनकी क्या प्लानिंग थी. मोहम्मद सिराज के साथ बातचीत में शमी ने इसका वीडियो शेयर किया.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 18, 2023 1:50 PM IST

मुंबई: मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल सीरीज के पहले मैच में कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने छह ओवरों में 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. उनकी गेंदबाजी की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 188 रन पर समेट दिया और भारत ने 39.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में उनकी योजना सही एरिया में गेंदबाजी करने की थी.

दाएं हाथ के इस चोटी के गेंदबाज ने गेंदबाजी के बाद ‘रिकवरी’ की प्रक्रिया को अहम बताया. बीसीसीआई डॉट टीवी पर पोस्ट किए गए वीडियो में उन्होंने साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ बातचीत में कहा, ‘योजना बहुत ही सरल थी. हमने टीम बैठकों में बात की थी कि हम अच्छी शुरूआत करेंगे, सही क्षेत्र में गेंदबाजी करेंगे, अपनी लाइन एवं लेंथ पर टिके रहेंगे.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘गर्मी भी एक मुद्दा थी. जब हमने पहला स्पैल डाला तो बहुत गर्मी थी लेकिन बाद में जब हवा चलनी शुरू हुई इसमें थोड़ा सुधार हुआ.’

अहमदबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में गेंदबाजी के बाद उबरने के लिए वह पहले वनडे के लिए आयोजित ट्रेनिंग सत्र में भी अभ्यास नहीं कर सके थे और सीधे मैच में खेलने उतरे.

इस पर शमी ने कहा, ‘अहमदाबाद में 40 ओवर के बाद मुझे ‘रिकवरी’ (थकान से उबरने) के लिए एक से दो दिन की जरूरत थी. मैंने ‘रिकवरी’ की और मैच में खेलने उतरा.’

उन्होंने कहा, ‘टीम प्रबंधन ने स्वीकार किया कि मुझे ‘रिकवरी’ की जरूरत थी. हमने इतने सारे मैच खेले हैं और हमें अपने कौशल और काबिलियत का पता है. इसलिये महत्वपूर्ण था कि हम ‘रिकवर’ अच्छे से करेंगे और बेहतर ‘परफॉर्म’ कर पाएंगे. ’’

सिराज ने भी 29 रन देकर तीन विकेट झटके थे और वह भी भारत की जीत में महत्वपूर्ण रहे थे. उन्होंने कहा, ‘जब मुझे नयी गेंद मिलती है तो मैं इनस्विंग डालने की कोशिश करता हूं. बायें हाथ का बल्लेबाज सामने होता है तो मैं इनस्विंग गेंदबाजी की कोशिश करता हूं. मैं पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा विकेट झटकने की कोशिश करता हूं. मुझे एक विकेट मिल गया.’

सिराज ने कहा, ‘जब मैं ‘फाइन लेग’ में गया, तब आप गेंदबाजी कर रहे थे. मैं सोच रहा था कि क्या हो रहा है. मैं सोच रहा था कि क्या अंपायर ने आपको नई गेंद दी है या क्या हुआ?’

उन्होंने कहा, ‘फिर मैं गेंदबाजी के लिये आया, गेंद अच्छी तरह ‘मूव’ कर रही थी. इसलिए मैंने एक ही क्षेत्र में निरंतर गेंदबाजी की कोशिश की. मुझे आपसे भी ‘टिप्स’ मिले और हमने वानखेड़े में गेंदबाजी का लुत्फ उठाया.’ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे में रविवार को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.