'विश्‍व कप में पाकिस्‍तान के प्रदर्शन को खराब नहीं कहा जा सकता'

पूर्व कप्‍तान मोइन खान बोले- पीसीबी को टीम को लेकर सावधानी से फैसला लेना होगा क्योंकि चेहरे बदलने से कुछ नहीं होगा

Edited By : Press Trust of India |Jul 04, 2019, 06:44 PM IST

Published On Jul 04, 2019, 06:44 PM IST

Last UpdatedJul 04, 2019, 06:44 PM IST

Pakistan Cricket Team @IANS

विश्व कप में प्रदर्शन को लेकर प्रशंसकों और आलोचकों के निशाने पर चल रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पूर्व कप्तान मोइन खान ने समर्थन करते हुए कहा है कि खिताबी मुकाबले से लगभग बाहर हो चुकी 1992 की चैंपियन टीम ने टूर्नामेंट में इतना बुरा प्रदर्शन नहीं किया।

पढ़ें: ‘कोहली रन मशीन लेकिन तेंदुलकर मेरे ऑल टाइम फेवरेट हैं’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड की भारत और न्यूजीलैंड पर जीत से सरफराज अहमद की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले ग्रुप चरण के मैच को 300 से अधिक रन से जीतना होगा।

मोइन ने कहा, ‘अगर हम बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीत जाते हैं तो अपने अभियान का अंत नौ मैचों में पांच जीत के साथ करेंगे जिसमें से एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। मेरे हिसाब से यह खराब प्रदर्शन नहीं है। ऐसे में पीसीबी को टीम को लेकर सावधानी से फैसला लेना होगा क्योंकि चेहरे और पर बदलने से कुछ नहीं होगा।’

पढ़ें: ‘धोनी के पास हर सवाल का जवाब है, ऐसा अनुभव बाजार में नही मिलता’

उन्होंने कहा, ‘टीम को भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी हार झेलनी पड़ी जिससे उनका नेट रन रेट प्रभावित हुआ।’

Editor's Pick