• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • मोइन खान के बेटे ने PSL में उल्टे बैट से पूरे किए रन, वीडियो वायरल

मोइन खान के बेटे ने PSL में उल्टे बैट से पूरे किए रन, वीडियो वायरल

आजम खान ने 46 रन की पारी खेल अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 24, 2020, 05:08 PM IST

Published On Feb 24, 2020, 05:08 PM IST

Last UpdatedFeb 24, 2020, 05:08 PM IST

Azam Khan

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोइन खान के बेटे आजम खान इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे हैं। आजम रविवार को उसे समय सुर्खियों में आए जब वह रन लेने के लिए दौड़े। क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से खेल रहे आजम ने कराची किंग्स के खिलाफ 46 रन की पारी खेली। इस दौरान एक बार जब उन्होंने रन लिया तो उनके बल्ले का मुंह उल्टा था यानि बल्ले का हत्था नीचे था और बल्ले का बॉटम उनके हाथों में। आमतौर पर बल्ले का हत्था पकड़ कर बल्लेबाज रन के लिए दौड़ता लेकिन आजम ने इससे उलट किया।


उनके इस रन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और ट्विटर पर फैंस ने कहा कि आजम ने क्रिकेट को नया रूप दिया है। आजम को उनके वजन के लिए निशाना बनाया जाता है। आजम ने हालांकि पीएसएल में अपनी पारी से टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच चुने गए।

Editor's Pick