मोइसेस हेनरिक्स का घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, अब इस देश के लिए खेलते नजर आएंगे

आईपीएल में मोइसेस हेनरिक्स पांच टीमों का हिस्सा रहे. वह 2009 में पहली बार केकेआर का हिस्सा बने. इसके बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के लिए खेला.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 16, 2026, 06:55 PM IST

Published On Jul 16, 2026, 06:55 PM IST

Last UpdatedJul 16, 2026, 06:55 PM IST

Moises Henriques

Moises Henriques

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मोइसेस हेनरिक्स ने अपने घरेलू करियर पर विराम लगाने का फैसला किया है. उन्होंने न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स से संन्यास की घोषणा की है.

हेनरिक्स का फर्स्ट-क्लास क्रिकेट करियर पिछले साल खत्म हो गया था. इसके बाद उन्होंने 2025-26 सीजन में न्यू साउथ वेल्स के सफल वन-डे कप अभियान में पांच मैच खेले. उन्होंने सिडनी सिक्सर्स को बिग बैश लीग (BBL) के 15वें सीजन के फाइनल तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई, लेकिन उन्हें बीबीएल के 16वें सीजन के लिए नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

22 सालों से पेशेवर क्रिकेट खेल रहे हैं हेनरिक्स

39 साल के ऑलराउंडर पिछले 22 सालों से पेशेवर क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब उनके लिए खेल को अलविदा कहकर जिंदगी के अगले पड़ाव की ओर बढ़ने का सही समय है. हेनरिक्स ने बताया कि उन्हें दूसरी बीबीएल टीमों से भी खेलने के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन सिडनी सिक्सर्स और न्यू साउथ वेल्स के साथ उनका रिश्ता इतना खास था कि वह कहीं और जाने के बारे में नहीं सोच सके.

हेनरिक्स ने कहा कि वह उन सभी खिलाड़ियों,कोचों और लोगों के आभारी हैं, जिनके साथ उन्हें खेलने और काम करने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि अगर इन रिश्तों और लोगों के प्रति उनके लगाव की वजह नहीं होती,तो शायद वह इससे पहले ही संन्यास ले चुके होते.

बीबीएल के सभी 15 सीजन सिडनी सिक्सर्स के साथ खेले

हेनरिक्स ने 17 साल की उम्र में न्यू साउथ वेल्स के लिए पहला कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. वह बीबीएल के सभी 15 सीजन सिडनी सिक्सर्स के साथ खेले और टीम को तीन बार खिताब जिताने में योगदान दिया. बिग बैश लीग के 9वें और 10वें सीजन में सिक्सर्स ने लगातार दो बार ट्रॉफी जीती थी.

आईसीसी ने भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को दी सजा, यह गलती पड़ी महंगी

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला

अपने लंबे घरेलू करियर में हेनरिक्स ने न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स के लिए सभी फॉर्मेट में कुल 420 मैच खेले. इनमें 110 फर्स्ट-क्लास, 112 लिस्ट-ए और 198 टी20 मुकाबले शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 14 बड़ी ट्रॉफियां जीतीं.हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए भी तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला. उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के लिए डेब्यू किया और 432 नंबर की टेस्ट कैप हासिल की.

आईपीएल में कई टीमों का रहे हिस्सा

मोइसेस हेनरिक्स आईपीएल में पांच टीमों का हिस्सा रहे. वह 2009 में पहली बार केकेआर का हिस्सा बने. इसके बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के लिए खेला. उन्होंने 62 मैच की 54 इनिंग में 1000 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 42 विकेट चटकाए. वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा चार सीजन (2014-2017) खेले.

IND VS ENG 2nd ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में एक बदलाव

पुर्तगाल के लिए टी20 वर्ल्ड कप के यूरोपीय क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलेंगे

हालांकि हेनरिक्स फिलहाल पूरी तरह क्रिकेट से दूर नहीं होंगे. वह आने वाले समय में विदेशी टी20 लीग में खेलते रहेंगे. वह अगले महीने अपने देश पुर्तगाल की ओर से 2028 टी20 वर्ल्ड कप के यूरोपीय क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा वह अगस्त से शुरू होने वाली नई यूरोपीय टी20 प्रतियोगिता में ग्लासगो कॉस्मिक टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स में हेनरिक्स का योगदान आगे भी जारी रहेगा, वह 2025 के अंत से क्रिकेट एनएसडब्ल्यू फाउंडेशन के डायरेक्टर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं.

Editor's Pick