ऑस्ट्रेलिया का साथ छोड़ अब पुर्तगाल के लिए खेलेगा यह ऑलराउंडर, T20 World Cup 2028 है टारगेट

मोजिज हेनरिकेस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 44 मैच खेले. अब उनका टारगेट पुर्तगाल, जहां वह पैदा हुए, के लिए खेलना है. वह टीम को 2028 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ करवाना चाहते हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 30, 2026, 12:57 PM IST

Published On Jun 30, 2026, 12:57 PM IST

Last UpdatedJun 30, 2026, 12:57 PM IST

Moises Henriques

Moises Henriques

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर मोजिज हेनरिकेस (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संबंध खत्म कर लिए हैं. अब वह अपने जन्म स्थान पुर्तगाल के लिए खेलेंगे.

अगस्त में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर्स में हेनरिकेस इस यूरोपीय देश के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इस अनुभवी क्रिकेटर ने एक बार फिर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को शुरू करने का फैसला किया है. वह अब उस देश की जर्सी में दिखेंगे जहां वह पैदा हुए थे. वह पुर्तगाल के फुंचाल शहर में पैदा हुए थे. हेनरिकेस अपने परिवार के साथ बहुत ही कम उम्र में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया के लिए हेनरिकेस ने खेले हैं 44 मैच

हेनरिकेस 39 साल के हैं. और उन्होंने सभी फॉर्मेट मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 मैच खेले हैं. वह ऑस्ट्रेलिया की टीम का नियमित हिस्सा नहीं रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने अपना आखिरी मैच 2021 में खेला था. वह काफी समय से टीम से बाहर हैं और ऐसा लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में अब उनके लिए संभावनाएं ज्यादा नहीं बची हैं. तो वह नए देश के लिए अपना क्रिकेटीय भविष्य तलाश रहे हैं. उनका लक्ष्य टीम को 2028 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ करवाना है.

कहां होगा अगला टी20 वर्ल्ड कप

पुर्तगाल के लिए क्वॉलिफिकेशन का सफर सब-रीजनल क्वॉलिफायर से शुरू होगा जो फिनलैंड में होना है. यह 2028 के टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफेशन का पहला चरण है. साल 2028 का टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होना है.

मोजिज हेनरिकेस का अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रिकॉर्ड

फॉर्मेटमैचपारीरनबेस्टऔसतस्ट्राइक-रेट10050
टेस्ट4816481*23.4247.3902
ODI1615117229.0060.9300
T20I242135562*20.88124.5602

हेनरिकेस ने पुर्तगाल के लिए खेलने के लिए जरूरी शर्तें पूरी कर दी हैं. उन्होंने आईसीसी की ओर से जारी तीन साल की स्टैंड-डाउन पीरियड को पूरा कर लिया है. इसमें एक फुल मेम्बर देश से असोसिएट देश के लिए खेलने के बीच तीन साल का अंतराल जरूरी होता है.

मोजिज हेनरिकेस की टीम बदलने का समीकरण

1.ऑस्ट्रेलिया पूर्व ऑलराउंडर मोजिज हेनरिकेस पुर्तगाल के लिए खेलेंगे

2. टीम को 2028 के टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफाइ करवाना है लक्ष्य

3. ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 44 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं हेनरिकेस ने

4. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में होगा 2028 का टी20 वर्ल्ड कप

मोजिज हेनरिकेस का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी रिकॉर्ड

फॉर्मेटमैचपारीविकेटBBIBBMऔसतइकॉनमी5/10 W
टेस्ट4421/481/4882.002.980/0
ODI161283/323/3243.375.170/0
T20I241073/223/2227.718.430/0

लीग क्रिकेट में किया है अच्छा प्रदर्शन

हेनरिकेस ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट के अलावा दुनिया में लीग क्रिकेट में कमाल का खेल दिखाया है. उन्होंने यहां कुल 11 खिताब जीते हैं. इसमें बिग बैश के अलावा वह आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 शामिल है

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick