add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप की सेमीफाइनलिस्ट, किस-किसको चुना

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी सेमीफाइनलिस्ट चुनी हैं. उन्होंने इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका के अलावा दो अन्य टीमें भी चुनी हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 23, 2025 10:20 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में दो महीने से भी कम वक्त बचा है. 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा. और इस टूर्नामेंट के लिए टीमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने अभी से बताया है कि कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल तक पहुंचेगीं.

पनेसर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इंग्लैंड बड़ी टीमों को हराती है यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है. मुझे नहीं लगता कि न्यूजीलैंड अब उतनी मजबूत टीम है. साउथ अफ्रीका मजूबत है, भारत मजबूत रहेगा. ऑस्ट्रेलिया भी बहुत मजबूत है. और इंग्लैंड भी.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव हालांकि इस वक्त बल्ले से कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं लेकिन मोंटी पनेसर ने उनका सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि भारत के टी20 इंटरनेशनल कप्तान सूर्या में काफी संभावनाएं हैं. और वह टूर्नामेंट में अच्छा कर सकते हैं. सूर्या के फॉर्म की बात करें तो इस साल 2025 में उन्होंने 21 मैच खेले हैं और 19 पारियों में सिर्फ 218 रन बनाए हैं. उनका औसत सिर्फ 13.62 का रहा. और स्ट्राइक-रेट 123.16. सूर्या इस साल एक भी हाफ सेंचुरी नहीं लगा पाए हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच के बाद सूर्या ने कहा था, ‘एक चीज जो हम सीरीजमें हासिल नहीं कर पाए वह थी ‘बल्लेबाज सूर्या को तलाशना. मुझे लगता है कि वह कहीं खो गया था, लेकिन वह और भी मजबूत होकर लौटेगा’ सूर्या ने एक टीम के रूप में अपने प्रदर्शन पर खुशी जताई थी. उन्होंने कहा कि जब भी टीम मुश्किल में थी तब किसी-न-किसी ने हमेशा आगे बढ़कर हमें बाहर निकाला. एक कप्तान के रूप में जो मिला उससे वह काफी खुश नजर आए.

भारतीय टीम ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. और उसके साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और अक्षर पटेल ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. तब से सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया था. शनिवार को इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया. इसमें शुभमन गिल का नाम नहीं था. गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारत के उपकप्तान थे, लेकिन उन्हें अब बाहर कर दिया गया है. टीम का उपकप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है. और पनेसर पटेल में भारतीय टी20 फॉर्मेट का कप्तान बनने की संभावना देख रहे हैं.