दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज मॉर्नेे मॉर्कल ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे अपनी आखिरी सीरीज

दक्षिण अफ्रीका को एक मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 26, 2018, 08:21 PM IST

Published On Feb 26, 2018, 08:21 PM IST

Last UpdatedFeb 26, 2018, 08:21 PM IST

Morne Morkel © Getty Images

भारतीय टीम ने हाल ही में खत्‍म हुुुए दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान मेजबानों को वनडे और टी20 सीरीज में शिकस्‍त दी। हालांकि टेस्‍ट सीरीज में विराट कोहली के धुरंधरों को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। तीनों फार्मेट में भारतीय टीम को सबसे ज्‍यादा दक्षिण अफ्रीका के जिस तेज गेंदबाज ने परेशान किया वो क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मॉर्ने मॉर्कल की। मॉर्कल ने यह ऐलान किया है कि वो ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्‍ट सीरीज के बाद क्रिकेट से सन्‍यास ले लेंगे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/after-odis-rashid-khan-now-tops-icc-t20i-bowling-rankings-688838″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वर्ष 2006 में टेस्‍ट क्रिकेट से करियर की शुरूआत करने वाले 33 वर्षीय मॉर्केल ने अपने इस फैसले के पीछे का कारण बताते हुए कहा, “मेरे लिए यह फैसला लेना बेहद कठिन था, लेकिन मुझे लगता है कि सन्‍यास लेने का यह सही वक्‍त है। यह जीवन में नया अध्‍याय शुरू करने के लिए सही वक्‍त है। ” मॉर्कल ने आगे कहा, ” क्रिकेट के व्‍यस्‍त कार्यक्रम के कारण मैैं अपने परिवार को जरा भी समय नहीं दे पा रहा हूं। मेरा युवा परिवार है और मेरी पत्‍नी विदेशी है। व्‍यस्‍त क्रिकेट शेड्यूल के कारण मेरा परिवार काफी प्रभावित हो रहा है। अब मेरी प्राथमिकता मेरा परिवार है।”

मॉर्कल ने अपने टेस्‍ट करियर में कुल 83 मैच खेले हैं, जिसमें उन्‍होंने 294 विकेट लिए। वनडे क्रिकेट में मॉर्कल ने 117 मैचों में 188 विकेट लिए, जबकि क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में उन्‍होंने 44 मैचों में 47 विकेट चटकाए। वो दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं।

Editor's Pick