- क्रिकेट न्यूज़
- News
- morne morkel backs rohit sharma before lords odi match
लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा के सपोर्ट में उतरे मोर्ने मोर्कल, फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान
वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 19 जुलाई, रविवार को खेला जाएगा. इसके पहले प्रेस कांफ्रेंस में भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने रोहित शर्मा का सपोर्ट किया गया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रोहित का अपार अनुभव और शांत स्वभाव उन्हें भारत की बल्लेबाजी लाइन-अप का एक बेहद अहम सदस्य बनाता है.
Published On Jul 18, 2026, 10:03 PM IST
Last UpdatedJul 18, 2026, 10:03 PM IST
भारत के पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड में खेले जा रही वनडे सीरीज अबतक अच्छी नहीं गुजरी है.इसकी वजह से सोशल मीडिया पर हिटमैन के लॉर्ड्स में आखिरी वनडे खेलने की अफवाहों ने भी जोर पकड़ ली. हालांकि बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया.
अब तीसरे वनडे मैच से पहले भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने रोहित शर्मा के सपोट में उतर गए हैं. उन्होंने अनुभवी ओपनर की खराब फॉर्म से उबरने की क्षमता पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा है कि रोहित की फॉर्म को लेकर कोई चिंता या परेशानी नहीं है.
इंग्लैंड के खिलाफ खामोश रहा है बल्ला
इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले 2 मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा है. उन्होंने पहले मैच में 11 और दूसरे वनडे में सिर्फ 26 रन बनाए. वहीं पिछली 8 पारियों में हिटमैन ने केवल 1 ही फिफ्टी लगाई है. रोहित के संघर्ष को देखकर उनके वनडे भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं. लॉर्ड्स में होने वाले निर्णायक मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा कि इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों ने टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं और उन्हें भरोसा है कि रोहित अपनी लय वापस पा लेंगे.
उन्होंने आगे कहा “जैसा कि मैंने पहले कहा, नई गेंद का सामना करना मुश्किल काम है. हमने पूरी सीरीज में देखा है कि गेंद स्विंग हो रही है. इसलिए शुरुआत में बल्लेबाजी करना आसान नहीं है. इसमें कोई शक नहीं कि रोहित इसका समाधान निकाल लेंगे. रोहित का अपार अनुभव और शांत स्वभाव उन्हें भारत की बल्लेबाजी लाइन-अप का एक बेहद अहम सदस्य बनाता है. उन्होंने पहले भी ऐसा किया है. रोहित अनुभवी हैं. जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उसे लेकर कोई चिंता या परेशानी नहीं है.
वनडे में कमाल का रहा है रोहित का रिकॉर्ड
भारत के सबसे बेहतरीन वनडे बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट में 11,700 से ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक भारत के सफर में अहम भूमिका निभाई थी और टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी जिताया. फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. ऐसे में दोनों टीमें अंतिम मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेंगी.