वनडे-टी20 क्रिकेट छोड़ सकते हैं मॉर्नी मॉर्केल!

साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज का मानना है कि वह 2019 विश्व कप नहीं खेल पाएंगे।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 21, 2017, 05:33 PM IST

Published On Jul 21, 2017, 05:33 PM IST

Last UpdatedJul 21, 2017, 05:33 PM IST

मॉर्नी मॉर्केल © Getty Images
मॉर्नी मॉर्केल © Getty Images

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज मॉर्नी मॉर्केल सीमित प्रारूपों को छोड़ सकते हैं। मॉर्केल ने इस बात का खुलासा ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान किया। 32वर्षीय मॉर्केल इंग्लैंड के दौरे के बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के साथ मुलाकात करने के बारे में सोच रहे हैं। मॉक्रेल ने कहा, “मुझे कुछ साफ नहीं पता है। मैं इस दौरे के बाद बोर्ड से अपनी भूमिका और भविष्य को लेकर बात करूंगा।” मॉर्केल ने कुछ साफ तो नहीं कहा है लेकिन उनका इशारा इसी तरफ है कि वह अब केवल टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देंगे।

जहां एक तरफ उनके समकालीन खिलाड़ी किसी भी कीमत पर 2019 विश्व कप खेलना चाहते हैं वहीं मॉर्केल इससे कहीं अलग सोचते हैं। उन्होंने इस बारे में कहा, “मुझे टीम के लिए खेलना पसंद है लेकिन इसे समझना मुश्किल नहीं है कि बोर्ड अभी से 2019 विश्व कप और टेस्ट क्रिकेट के आगे की योजना बनाने लगा होगा। क्या मैं उस योजना का हिस्सा हूं? अगर मैं युवाओं की मदद करने के लिए टीम में रहूंगा तो वो भी सही है। मैं यह काम जरूर करूंगा। फिलहाल मेरे लिए यह दौरा सबसे जरूरी है और फिर जब हम वापस जाएगे तो मैं आगे की स्थिति के बारे में सोचूंगा।” [ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी के छक्के के साथ होगी तमिलनाडु प्रीमियर लीग की शुरुआत]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले साल पीठ की चोट की वजह से लगभग एक साल तक वनडे टीम से बाहर रहे मॉर्केल का मानना है कि विश्व कप के लिए वह पूरी तरह तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं पिछले काफी समय से अच्छी स्थिति में हूं और मैं अपने शरीर का ध्यान रख रहा हूं। मैं मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस कर रहा हूं लेकिन विश्व कप अभी दो-तीन साल दूर है।” मॉर्केल को डर है कि उनका वनडे करियर खत्म होने वाला है। फिलहाल साउथ अफ्रीका वनडे टीम में कगीसो रबाडा, क्रिस मॉरिस और एंडिल फेहलुकवेओ जैसे गेंदबाज हैं जिनकी जगह लेना मॉर्केल के लिए काफी मुश्किल है। [ये भी पढ़ें: मुथैया मुरलीधरन ने रविचंद्रन अश्विन को स्मार्ट क्रिकेटर कहा]

मॉर्केल को उम्मीद है कि इस बीच वह किसी टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में जगह बना सकते हैं लेकिन उसके लिए उन्हें हर मौके को भुनाना होगा। वनडे क्रिकेट में भले ही मॉर्केल पिछड़ रहे हो लेकिन टेस्ट टीम में उनका योगदान अमूल्य है। वह खुद भी मानते हैं कि जब तक मुमकिन है वह टेस्ट क्रिकेट खेलते रहना चाहेंगे।

Editor's Pick