add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: आईसीसी ने ठुकराई पीसीबी की मांग, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आया बड़ा अपडेट

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बांग्लादेश, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) क्रिकेट बोर्ड तथा आईसीसी के साथ हुई अपनी बातचीत की जानकारी देंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 9, 2026 9:16 PM IST

टी-20 विश्व कप 2026 में भारत- पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर अभी तक सब कुछ साफ नहीं हो पाया है, मगर पीसीबी के तेवर इस मामले में नरम नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष की सलाह पर भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले का बहिष्कार वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अनुरोध करेंगे. यह जानकारी पीसीबी के एक सूत्र ने दी.

समझा जाता है कि नकवी ने भारत- पाक द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली और बांग्लादेश समेत एक त्रिकोणीय श्रृंखला की मांग रखी है ताकि भारत में टी20 विश्व कप नहीं खेल रहे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके. भारत और पाक द्विपक्षीय क्रिकेट आईसीसी के दायरे में नहीं है और त्रिकोणीय सीरीज की मांग खारिज कर दी गई है. भारत ने एक दशक से अधिक समय से कोई त्रिकोणीय सीरीज नहीं खेली है, आईसीसी अगले अंडर 19 विश्व कप की मेजबानी बांग्लादेश को दे सकती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सूत्र के अनुसार नकवी सोमवार को इस मुद्दे पर हालिया घटनाक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री को देंगे. भारत के खिलाफ मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. सूत्र ने कहा, “नकवी प्रधानमंत्री को बांग्लादेश, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) क्रिकेट बोर्ड तथा आईसीसी के साथ हुई अपनी बातचीत की जानकारी देंगे और उन्हें इस संकट से अवगत कराएंगे.

भारत-पाकिस्तान मैच पर अंतिम फैसला करेंगे शहवाज शरीफ

सूत्र ने कहा कि नकवी संभवतः प्रधानमंत्री से टीम को विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति देने का अनुरोध करेंगे. वह प्रधानमंत्री को विशेष रूप से श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश बोर्ड के आग्रह और हाल में हुई बातचीत का ब्योरा देंगे. इस मामले में हालांकि अंतिम फैसला शरीफ का होगा और पीसीबी उसका पालन करेगी.

एशिया कप ट्रॉफी भारत को सौंपने पर क्या बोले नकवी ?

सूत्र ने कहा कि ख्वाजा के साथ हुई बातचीत में नकवी ने कई मुद्दे उठाए. सूत्र के मुताबिक,नकवी ने ख्वाजा से सवाल किया कि अगर पाकिस्तान टीम ने एशिया कप ट्रॉफी किसी भारतीय बोर्ड अधिकारी से स्वीकार करने से इंकार कर दिया होता तो क्या आईसीसी ने चुप्पी साधी होती. यह ट्रॉफी फिलहाल दुबई स्थित एशियाई क्रिकेट परिषद मुख्यालय के एक बंद कमरे में है, नकवी ने स्पष्ट किया था कि वह मीडिया की मौजूदगी में ट्रॉफी सौंपेंगे.

बांग्लादेश को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इंकार करने के बाद विश्व कप से बाहर किया गया था.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/