• Home
  • News
  • Most century stands Men’s T20 cricket Shubman Gill and Sai Sudharsan on Top

IPL 2026: गिल- सुदर्शन की जोड़ी ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने गुजरात टाइटंस को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. दोनों बल्लेबाजों ने 167 रन की ओपनिंग साझेदारी की. शुभमन गिल ने शतक लगाया, वहीं सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 29, 2026, 11:04 PM IST

Published On May 29, 2026, 11:04 PM IST

Last UpdatedMay 29, 2026, 11:04 PM IST

Gill Sudharsan

Gill Sudharsan

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने इतिहास रच दिया. भारतीय जोड़ी ने एक ऐसा कारनामा किया है, जो आईपीएल के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ था.

इस मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के 47 बॉल में 96 रन की पारी से 20 ओवर में छह विकेट पर 214 रन बनाए. 215 रन के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस को सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. दोनों बल्लेबाजों ने 167 रन की ओपनिंग साझेदारी की. शुभमन गिल ने शतक लगाया और 53 बॉल में 104 रन की पारी खेली. वहीं साई सुदर्शन ने 58 रन का योगदान दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली- गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने टी-20 में सिर्फ 48 इनिंग में 11वीं बार शतकीय साझेदारी की है. टी-20 में इससे पहले किसी भी जोड़ी ने टी-20 क्रिकेट में 11 बार शतकीय साझेदारी किया है. विराट कोहली और क्रिस गेल की जोड़ी दूसरे नंबर पर है. कोहली- गेल ने आईपीएल में 63 इनिंग में 10 शतकीय साझेदारी की थी. वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 75 इनिंग में 10 बार शतकीय साझेदारी कर चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, GT के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

पुरुषों के T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतकीय साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए)

11 – शुभमन गिल, साई सुदर्शन (48 इनिंग)
10 – क्रिस गेल, विराट कोहली (63 इनिंग)
10 – बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान (75 इनिंग)
10 – एबी डिविलियर्स, विराट कोहली (77 इनिंग)
7 – अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (44 इनिंग)
7 – इब्राहिम ज़द्रान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (49 इनिंग)

Editor's Pick