• Home
  • News
  • Most ducks in a calendar year in T20s by an Indian Abhishek sharma on Top

कभी याद नहीं रखना चाहेंगे... अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खाता नहीं खोल सके. साल 2026 में यह सातवीं बार है जब अभिषेक शर्मा डक का शिकार बने हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 13, 2026, 08:30 PM IST

Published On Apr 13, 2026, 08:30 PM IST

Last UpdatedApr 13, 2026, 08:30 PM IST

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma

आईपीएल 2026 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी निराशानजक रही और टीम ने पहली ही बॉल पर विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया. अभिषेक शर्मा गोल्डन डक का शिकार बने, इसके साथ ही उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

अभिषेक शर्मा के नाम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया, जिसे वह कभी याद नहीं रखना चाहेंगे. वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वह खाता नहीं खोल सके. जोफ्रा आर्चर की गेंद पर रवि बिश्नोई ने उनका कैच लपका. साल 2026 में यह सातवीं बार है जब अभिषेक शर्मा डक का शिकार बने हैं. अभिषेक शर्मा से पहले एक कैलेंडर ईयर में टी-20 में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. रोहित शर्मा साल 2018 में छह बार डक पर आउट हुए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20s में एक कैलेंडर साल में किसी भारतीय का सबसे ज़्यादा ‘डक’

7 – अभिषेक शर्मा, 2026 में (18 पारियां)
6 – रोहित शर्मा, 2018 में (32 पारियां)
6 – संजू सैमसन, 2024 में (32 पारियां)
5 – गुरकीरत सिंह मान, 2013 में (19 पारियां)

आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा ने पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह दो बार खाता नहीं खोल सके हैं. आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने सात रन बनाए थे. केकेआर के खिलाफ उन्होंने 48 रन और पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 74 रन की पारी खेली थी.

Editor's Pick