• Home
  • News
  • Most Ducks in the IPL Rohit sharma on Top Joins Glenn Maxwell club

IPL 2026: राजस्थान के खिलाफ खाता नहीं खोल सके रोहित शर्मा, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

रोहित शर्मा पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. रोहित शर्मा ने चार गेंदों का सामना किया, मगर वह खाता नहीं खोल सके.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 24, 2026, 07:13 PM IST

Published On May 24, 2026, 07:13 PM IST

Last UpdatedMay 24, 2026, 07:13 PM IST

Rohit Sharma shameful record

Rohit Sharma shameful record

Most Ducks in the IPL: आईपीएल 2026 में रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा. रोहित शर्मा इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके. रोहित शर्मा के नाम इसके साथ ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है.

इस मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 206 रन का टारगेट था और रोहित शर्मा पर क्रिकेट फैंस की नजरें थी. रोहित शर्मा पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. रोहित शर्मा ने चार गेंदों का सामना किया, मगर वह खाता नहीं खोल सके.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक का शिकार बने रोहित

रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा आईपीएल में 19 बार डक पर आउट हुए हैं. रोहित शर्मा के अलावा ग्लेन मैक्सवेल भी 19 बार आईपीएल में डक पर आउट हुए हैं.

IPL में सबसे ज़्यादा डक

19 – ग्लेन मैक्सवेल
19 – रोहित शर्मा
18 – दिनेश कार्तिक
18 – सुनील नरेन
16 – पीयूष चावला
16 – राशिद खान

यशस्वी जायसवाल का बड़ा कारनामा, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त किया

आईपीएल 2026 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन ?

रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2026 मिलाजुला रहा. रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 में आठ मैच खेले. आठ मैच में रोहित शर्मा ने दो अर्धशतक के साथ 283 रन बनाए. रोहित ने 160.79 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस सीजन रोहित शर्मा चोट की वजह से कई मैचों का हिस्सा भी नहीं रहे.

Editor's Pick