Champions Trophy के डेब्यू एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स, गब्बर सबसे आगे
Champions Trophy के डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट...
Published On Mar 09, 2025, 05:03 PM IST
Last UpdatedMar 09, 2025, 05:03 PM IST
Most runs in Champions Trophy Debut: चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू में कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस बार न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रविंद्र ने कमाल का खेल दिखाते हुए जमकर रन बनाए हैं. यहां जानिए उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

1. शिखर धवन (भारत)
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं. धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी में 2013 बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 363 रन जड़े थे. इस सीजन ने धवन ने 3 शतक ठोके थे और सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे.

2. उपुल थरंगा (श्रीलंका)
श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने साल 2006 में अपना चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू किया था. अपने डेब्यू पर थरंगा ने 320 रन जड़े थे.

3. तमिम इकबाल (बांग्लादेश)
बांग्लादेश के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज तमिम इकबाल ने अपने चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू 2017 में किया था. अपने डेब्यू पर तमिम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 293 रन बनाए थे.

4. वीरेंद्र सहवाग (भारत)
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2002 चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए 271 रन बनाए थे.

5. रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के स्टार युवा खिलाड़ी रचिन रविंद्र ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना डेब्यू किया. अपने डेब्यू सीजन में ही रचिन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 2 शतक ठोका और 263 रन बनाए. वह न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.