×

महज 13 रन से विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ने से चूके अभिषेक शर्मा, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

अभिषेक शर्मा ने अहमदाबाद में खेले गए पांचवें टी-20 मैच में 21 गेंद में 34 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 19, 2025 7:59 PM IST

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में एक बार फिर आक्रामक अंदाज दिखाया. अभिषेक शर्मा ने अहमदाबाद में खेले गए पांचवें टी-20 मैच में 21 गेंद में 34 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा हालांकि इस पारी के बावजूद विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए.

अभिषेक शर्मा अगर पांचवें टी-20 मैच में 13 रन और बना लेते और वह एक कैलेंडर साल में टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते. विराट कोहली के नाम साल 2016 में एक टी20 कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है. कोहली ने साल 2016 में टी-20 में 1614 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में 1602 रन बनाए और वह टी-20 एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

एक टी20 कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय

1614 रन – 2016 में विराट कोहली
1602 रन – 2025 में अभिषेक शर्मा
1503 रन – 2022 में सूर्यकुमार यादव
1338 रन – सूर्यकुमार यादव 2023 में
1297 रन – यशस्वी जयसवाल 2023 में

TRENDING NOW

साल 2025 अभिषेक शर्मा के लिए रहा शानदार

अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में 41 मैच खेले. 41 मैच की 40 इनिंग में उन्होंने 1602 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और नौ अर्धशतक बनाए. उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए.