टूट गया रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, बाबर आजम बने नंबर- 1

बाबर आजम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 11 रन की नाबाद पारी खेली. पारी में नौ रन बनाते ही बाबर आजम रोहित शर्मा से आगे निकल गए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 01, 2025, 08:39 AM IST

Published On Nov 01, 2025, 08:39 AM IST

Last UpdatedNov 01, 2025, 08:39 AM IST

Babar azam T20I Runs

Babar azam T20I Runs

Babar azam breaks Rohit Sharma Record: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने टी-20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा किया है. बाबर आजम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. बाबर आजम अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

पहले मैच में खाता नहीं खोलने वाले बाबर आजम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में नाबाद 11 रन की पारी खेली. इस पारी में नौ रन बनाते ही बाबर आजम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान रोहित शर्मा के नाम था. रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में 4231 रन बनाए थे. बाबर आजम इससे आगे निकल गए हैं. बाबर आजम के नाम टी-20 इंटरनेशनल में अब 4234 रन हो गए हैं. 4188 रन के साथ विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

T20I मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर्स

4234 रन – बाबर आज़म
4231 रन – रोहित शर्मा
4188 रन – विराट कोहली
3869 रन – जोस बटलर
3710 रन – पॉल स्टर्लिंग

पाकिस्तान ने नौ विकेट से जीता दूसरा टी-20 मैच

पहले टी-20 मैच में हार के बाद दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने वापसी की और साउथ अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सिर्फ 110 रन पर ढेर हो गई. डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने 3.2 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट लिए, वहीं शाहीन अफरीदी ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

पाकिस्तान की टीम ने 111 रन के लक्ष्य को सैम अयूब (38 बॉल में नाबाद 71 रन) और बाबर आजम (18 बॉल में नाबाद 11 रन) की पारी से 13.1 ओवर में हासिल कर लिया. साहिबजादा फरहान ने 28 रन (23 बॉल) की पारी खेली. सैम अयूब ने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए.

Editor's Pick