ICC Women T20 Cup 2026: सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं 5 बल्लेबाज, जानिए भारत का शेड्यूल और टीम
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से हो रही है. इसमें भारत का पहला मैच 14 जून को होगा. हम देखते हैं कि इस टूर्नामेट में सबसे ज्यादा रन बनानी वाली बल्लेबाज कौन हैं. इस टूर्नामेंट में भारत का शेड्यूल क्या है. और कौन-,कौन है भारत की टीम में शामिल है.
Published On Jun 05, 2026, 08:48 AM IST
Last UpdatedJun 05, 2026, 08:48 AM IST
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 12 जून से हो रहा है.
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हो रही है. इंग्लैंड में होने वाले इस वर्ल्ड टूर्नामेंट में टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बहुत ज्यादा है. सिर्फ चार ही टीमों ने अभी तक खिताब जीता है. 2009 में शुरू हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलिया ने छह बार जीता है. वहीं इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंज ने एक-एक बार खिताब जीता है.
इस टूर्नामेंट में कई बल्लेबाजों ने कीर्तिमान बनाए हैं. हम देखते हैं कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज कौन सी हैं?
सूजी बेट्स
न्यूजीलैंड की यह बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं. उन्होंने 42 मैचों में 1216 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 31.17 का है. और स्ट्राइक-रेट 111.05 का. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 8 हाफ-सेंचुरी लगाई हैं.
स्टेफिनी टेलर
वेस्टइंडीज की इस बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 1014 रन बनाए. उनका सर्वाधिक स्कोर 59 रन रहा. टी20 वर्ल्ड कप में उनका औसत 37.55 का रहा. इसके साथ ही उन्होंने 94.67 के स्ट्राइक-रेट से बैटिंग की. टेलर ने टी20 वर्ल्ड कप में दो हाफ सेंचुरी लगाईं.
एलीसा हीली
ऑस्ट्रेलिया की इस महान विकेटकीपर बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में 42 मैचों में 1008 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 28.80 का रहा. वहीं स्ट्राइक-रेट की बात करें तो उन्हंने 129.39 रन प्रति 100 गेंद की दर से रन बनाए. इसमें सात हाफ सेंचुरी शामिल थी.
मैग लेनिंग
ऑस्ट्रेलिया की इस पूर्व कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले 35 मैचों में 39.68 के औसत से 992 रन बनाए. उनका स्ट्राइक-रेट 112.72 का रहा. उन्होंने एक सेंचुरी और चार हाफ सेंचुरी शामिल रहीं.
सोफी डिवाइन
न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने टी20 वर्ल्ड कप में 38 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 785 रन बनाए. इसमें चार हाफ सेंचुरी भी शामिल रहीं. टी20 वर्ल्ड कप में उनका स्ट्राइक-रेट 111.82 का रहा.
भारत के लिए महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज कौन हैं?
भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की बात करें तो मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम सबसे ऊपर है. हरमनप्रीत ने 39 मैचों में 25.03 के औसत से 726 रन बनाए हैं. हरमनप्रीत का स्ट्राइक रेट 112.21 का है. उन्होंने एक सेंचुरी और चार हाफ सेंचुरी लगाई हैं. वहीं इसके बाद पूर्व कप्तान मिताली राज का नंबर आता है. मिताली ने भी 24 मैचों में 726 रन बनाए हैं. मिताली ने टी20 वर्ल्ड कप में पांच हाफ सेंचुरी लगाईं. उनका औसत 40.33 का रहा और स्ट्राइक-रेट 97.31 का है.
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन-कौन सी टीमें. किस ग्रुप में कौन
ग्रुप ए: भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका
ग्रुप बी: इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें हैं.
हर ग्रुप से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 30 जून और 2 जुलाई को खेले जाएंगे. वहीं पांच जुलाई को टूर्नामेंट का फाइनल होगा.
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का शेड्यूल (India Schedule for T20I Women World Cup 2026)
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने सफर का आगाज 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे बर्मिंगम में खेला जाएगा.
इसके बाद 17 जून को भारत नीदरलैंड्स से हेडिंग्ले, 21 जून को मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ, 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ मैनचेस्टर में और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच लॉर्डस में खेलेगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम (Indian Women Team For T20I World Cup 2026)
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव