सिर्फ एक छक्का... और रिंकू सिंह ने तोड़ दिया सूर्य कुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड
सिर्फ एक छक्का... और रिंकू सिंह ने तोड़ दिया सूर्य कुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड
रिंकू सिंह ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में तीन बॉल में छह रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का लगाया.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 18, 2026 11:27 PM IST
Rinku Singh
Rinku Singh Record: भारत और नीदरलैंड्स की टीम बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुई. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए. भारत के लिए शिवम दुबे ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली. शिवम दुबे ने 31 बॉल में 66 रन (चार चौके, छह छक्के) बनाए. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया.
रिंकू सिंह नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में सिर्फ तीन गेंद खेले और छह रन बनाए. वह 20वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे थे और उन्होंने 20वें ओवर में एक छक्का भी लगाया. इस एक छक्के के साथ रिंकू सिंह ने सूर्य कुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
सूर्या से आगे निकले रिंकू सिंह
रिंकू सिंह 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्य कुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है. सूर्य कुमार यादव के नाम 20वें ओवर में 13 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था. रिंकू सिंह 14 छक्के के साथ सूर्या को पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में हार्दिक पांडया भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर है. हार्दिक पांड्या के नाम 20वें ओवर में 16 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है.
T20I में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स
डेविड मिलर- 25 छक्के
दीपेंद्र सिंह ऐरी- 20 छक्के
दासुन शनाका- 20 छक्के
हार्दिक पांड्या- 16 छक्के
राशिद खान- 14 छक्के
रिंकू सिंह- 14 छक्के
जार्ज डॉकरेल/मोहम्मद नबी/रोवमेन पावेल/सूर्य कुमार यादव- 13 छक्के
भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया
शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतक के बाद वरुण चक्रवर्ती के फिरकी के जादू से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बुधवार को नीदरलैंड को 17 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की. भारत चार मैच में आठ अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा जबकि नीदरलैंड ने अपने अभियान का अंत चार मैच में एक जीत से दो अंक के साथ किया.
भारत के 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम चक्रवर्ती (14 रन पर तीन विकेट) और शिवम दुबे (35 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदों के सामने सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी. नीदरलैंड की ओर से बास डि लीडे ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। नोह क्रोस (12 गेंद में नाबाद 25 रन) तथा जैक लियोन कैशे (16 गेंद में 26 रन) ने सातवें विकेट के लिए 23 गेंद में 47 रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए.
दुबे ने इससे पहले अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 31 गेंद में छह छक्कों और चार चौकों से 66 रन की पारी खेलने के अलावा हार्दिक पंड्या (21 गेंद में 30 रन, तीन छक्के) के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने छह विकेट पर 193 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव (34) और तिलक वर्मा (31) ने भी उपयोगी पारियां खेली.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.