- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Most valuable players in ipl 2022 list who will be the mvp of ipl 2022 jos buttler at the top 5419329
कौन होगा आईपीएल 2022 का MVP, सबसे आगे चल रहा है ये विदेशी खिलाड़ी
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा।
Published On May 29, 2022, 10:23 AM IST
Last UpdatedMay 29, 2022, 10:23 AM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर (MVP) अवार्ड विजेता के दावेदारों की सूची में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्टार जॉस बटलर (Jos Buttler) सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं फाइनल में पहुंची टीमों गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) भी सूची में शामिल हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग 2013 सीजन के बाद से हर साल एक खिलाड़ी को एमवीपी खिताब दिया जाता है. इससे पहले 2008 से 2012 तक आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया था.
Most Valuable Player in IPL 2022 top 10 list:
15वें आईपीएल सीजन में एमवीपी अवार्ड जीतने के दावेदार खिलाड़ियों की सूची में 376 अंकों के साथ बटलर सबसे आगे हैं. जबकि आंद्रे रसेल (281) दूसरे और लियाम लिविंगस्टोन (265.5) तीसरे स्थान पर हैं. चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिडु हसरंगा (258) हैं. पांचवें नंबर पर प्रसिद्ध कृष्णा (256.5), छठें नंबर पर गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या (246.5) हैं.
सातवें स्थान पर लखनऊ सुपर जायन्ट्स के कप्तान केएल राहुल (243), आठवें नंबर पर रविचंद्रन अश्विन (241), नौवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (239.5) और दसवें नंबर पर कगीसो रबाडा (238) हैं.
कैसे चुना जाता है MVP अवार्ड
आईपीएल में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी को विशेष रेटिंग प्रणाली के आधार पर रैंक किया जाता है, जो खिलाड़ियों को हर चौके, छक्के, विकेट, डॉट बॉल, कैच, रन आउट और स्टंपिंग के लिए अंक देता है. हर चौके के लिए, एक खिलाड़ी 2.5 अंक अर्जित करता है, एक छक्के के लिए – 3.5 अंक, एक विकेट के लिए – 3.5 अंक, एक डॉट बॉल के लिए – 1 अंक और हर कैच या स्टंपिंग के लिए 2.5 अंक.
आईपीएल इतिहास में MVP अवार्ड जीत चुके खिलाड़ी:
2008 शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स) | 2009 एडम गिलक्रिस्ट (डेक्कन चार्जर्स) | 2010 सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस) | 2011 क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) | 2012 सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स) | 2013 शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स) | 2014 ग्लेन मैक्सवेल (पंजाब किंग्स) | 2015 आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स) | 2016 विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) | 2017 बेन स्टोक्स (राइजिंग पुणे सुपरजायंट) | 2018 सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स) | 2019 आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स) | 2020 जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स) | 2021 हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)