×

दीप्ति शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में रचा इतिहास

श्रीलंका के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में दीप्ति शर्मा ने नीलाक्षी सिल्वा का विकेट लेते ही टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 30, 2025 10:27 PM IST

Deepti Sharma World Record: भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में एक विकेट लेते ही सबसे बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया. वह महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं हैं. उन्होंने मैगन शुट को पीछे छोड़ दिया.

श्रीलंका के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में दीप्ति शर्मा ने नीलाक्षी सिल्वा का विकेट लेते ही टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मैगन शुट को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 151 विकेट लेने का कीर्तिमान था. दीप्ति के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 152 विकेट हो चुके हैं.

महिला T20I में सर्वाधिक विकेट

152 – दीप्ति शर्मा (IND-W)*

151 – मेघन शट्ट (ऑस्ट्रेलिया-डब्ल्यू)

144 – निदा डार (PAK-W)

144 – हेनरीट इशिमवे (आरडब्ल्यूए-डब्ल्यू)

142 – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड-डब्ल्यू)

महिला क्रिकेट में सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय विकेट

355 – झूलन गोस्वामी (IND)

335 – कैथरीन साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)

334 – दीप्ति शर्मा (भारत)*

331 – एलिसे पेली (ऑस्ट्रेलिया)

323 – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)

317- शबनीम इस्माइल (SA)

भारत ने 5-0 से किया क्लीन स्वीप

कप्तान हरमनप्रीत कौर के अर्धशतक की मदद से भारत ने श्रीलंका को पांचवें टी-20 मैच में 15 रन से हराकर सीरीज पर 5-0 से कब्जा कर लिया है. भारत ने पांचवें और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट पर 175 रन बनाए. श्रीलंका की टीम हसिनी परेरा (65) और इमेशा दुलानी (50) के अर्धशतक के बावजूद लक्ष्य से दूर रह गई. श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी.

TRENDING NOW

हरमनप्रीत ने 43 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के से 68 रन की पारी खेली. उन्होंने अमनजोत कौर (21) के साथ छठे विकेट के लिए 61 रन जोड़कर भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया, अरुंधति रेड्डी ने अंत में 11 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से नाबाद 27 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी (11 रन पर दो विकेट), कप्तान चामरी अटापट्टू (21 रन पर दो विकेट) और रश्मिका सेवांडी (42 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए.