add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

हरमनप्रीत कौर ने T20I में बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', पीछे छूट गईं दिग्गज खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर ने साल 2012 में पहली बार टी20 फॉर्मेट की कमान संभाली थी, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 27, 2025 10:36 AM IST

Harmanpreet Kaur World Record: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान सर्वाधिक महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया, इसी के साथ हरमनप्रीत ने इतिहास रच दिया.

हरमनप्रीत कौर ने साल 2012 में पहली बार टी20 फॉर्मेट की कमान संभाली थी, तब से लेकर अब तक हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर 130 टी20 मैच खेले, जिसमें 77 जीते हैं. इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेग लैनिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने 100 मुकाबलों में 76 जीत दर्ज की थीं. वहीं, इंग्लिश क्रिकेटर हीथर नाइट 96 मुकाबलों में 72 जीत दर्ज कर चुकी हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

महिला T20I में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा जीत

77 – हरमनप्रीत कौर (130 मैच)

76 – मेग लैनिंग (100 मैच)

72 – हीथर नाइट (96 मैच)

68 – शार्लोट एडवर्ड्स (93 मैच)

*सुपर ओवर की जीत सहित

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली कप्तान

हरमनप्रीत कौर किसी एक महिला टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 20 में से 16 मैच जीते हैं.

WT20I में किसी एक टीम के खिलाफ़ कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा जीत

16 – हरमनप्रीत कौर बनाम SL-W (20 मैच)*

14 – शार्लोट एडवर्ड्स बनाम AUS-W (24 मैच)

14 – हरमनप्रीत कौर बनाम BAN-W (17 मैच)

14 – हीथर नाइट बनाम NZ-W (15 मैच)

बतौर कप्तान किया है शानदार प्रदर्शन

एक कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर ने इस फॉर्मेट में 118 पारियां खेली हैं, जिसमें 31.47 की औसत के साथ 2,770 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं.

भारत को सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

रेणुका सिंह ठाकुर (चार विकेट) और दीप्ति शर्मा (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (नाबाद 79 रन) के लगातार दूसरे अर्धशतक से श्रीलंका को 40 गेंद रहते आठ विकेट से हराकर पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.