अहमदाबाद के मोंटेरा स्टेडियम में खेला जा सकता है 2021 टी20 विश्व कप का फाइनल

अगले साल भारत में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व का आयोजन 14 अक्टूबर से किया जाएगा।

Edited By : India.com Staff |Nov 14, 2020, 11:33 AM IST

Published On Nov 14, 2020, 11:33 AM IST

Last UpdatedNov 14, 2020, 11:33 AM IST

कोरोना वायरस की वजह से 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के रद्द होने की वजह से अब आईसीसी का सारा ध्यान 2021 में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप का आयोजन करने पर है।

हालांकि अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि टूर्नामेंट के दौरान फैंस को स्टेडियम में आने की इजाजत मिलेगी या नहीं लेकिन खबरों के मुताबिक टूर्नामेंट का फाइनल मैच अहमदाबाद के नए मोंटेरा स्टेडियम में आयोजित किया जा सकता है। गुजरात में बना, भारत का ये सबसे बड़ा स्टेडियम है जो कम से कम 90,000 से एक लाख दर्शकों की मेजबानी कर सकता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बैंगलोर मिरर में छपी खबर के मुताबिक कोविड-19 स्थिति के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन भारत में ही करना चाहता है। चूंकि कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों की वजह से बीसीसीआई ने भारत की मशहूर इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन यूएई में करा गया था, ऐसे में माना जा रहा था कि विश्व कप का आयोजन भी भारत से बाहर कराया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं है।

आईसीसी से जुड़े सूत्र ने कहा, “आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन भारत में फैंस का मौजूदगी में करने की तैयारी कर रहा है।” फैसले की पुष्टि 18 नवंबर को होने वाली आईसीसी बैठक के बाद हो जाएगी।

अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट में 16 नई टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें पापुआ न्यू गिनी और ओमान जैसी टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 14 अक्टूबर से होने की उम्मीद है।

Editor's Pick