- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mother and daughter duo represents pakistan in women asia cup 2022
महिला एशिया कप में पहली बार मां- बेटी की जोड़ी पाकिस्तान का कर रही हैं प्रतिनिधित्व
रत- श्रीलंका मैच में पहली बार पाकिस्तान की अंपायर सलीमा इम्तियाज ने डेब्यू किया. सलीमा इम्तियाज पाकिस्तान महिला टीम की सदस्य कैनत इम्तियाज की मां है
Published On Oct 02, 2022, 12:49 PM IST
Last UpdatedOct 02, 2022, 12:49 PM IST
(Photo Credit- kainat imtiaz Instagram)
बांग्लादेश के सिलहट में महिला टी-20 एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है. टूर्नामेंट के पहले दिन भारत और बांग्लादेश की टीमों ने अपने अपने मुकाबले को जीता. भारत ने श्रीलंका को 41 रन से मात दी. भारत- श्रीलंका मैच में पहली बार पाकिस्तान की अंपायर सलीमा इम्तियाज ने डेब्यू किया. सलीमा इम्तियाज पाकिस्तान महिला टीम की सदस्य कैनत इम्तियाज की मां है. कैनत इम्तियाज महिला टी-20 एशिया कप में पाकिस्तान की टीम का हिस्सा हैं.ऐसा पहला मौका है, जब मां- बेटी की जोड़ी एक साथ एक देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं.
कैनत इम्तियाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. कैनत इम्तियाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एसीसी महिला एशिया कप 2022 के लिए मेरी मां को अंपायर के रूप में पेश करना। उसने जो हासिल किया है उस पर मुझे और अधिक गर्व नहीं हो सकता है. पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उसका सपना था, आखिरकार बहुत लंबे इंतजार के बाद वो पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने जा रही है और हम एक साथ पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। अति उत्साहित। अल्हम्दुलिल्लाह.
View this post on Instagram
30 साल की ऑलराउंडर कैनत इम्तियाज ने अब तक 15 वनडे और 20 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 265 रन बनाए हैं और 16 विकेट भी अपने नाम किए हैं. रविवार को पाकिस्तान की टीम ने महिला एशिया कप में मलेशिया के खिलाफ अपना मुकाबला खेला, पाकिस्तान ने इस मैच को आसानी से नौ विकेट से जीत लिया, हालांकि इस मैच में कैनत इम्तियाज को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल पाया.