गोवा एयरपोर्ट में हेजल- युवराज ने किया भांगड़ा, वीडियो हुआ वायरल

युवराज सिंह और हेजल ने ने चंडीगढ़ में 30 नवंबर को सिख रीति- रिवाज से शादी की और बाद में 2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति- रिवाज के मुताबिक शादी की।

Edited By : Devbrat Bajpai |Dec 05, 2016, 01:59 PM IST

Published On Dec 05, 2016, 01:59 PM IST

Last UpdatedDec 05, 2016, 01:59 PM IST

फोटो साभार: ट्विटर अकाउंट, गौतम गंभीर
फोटो साभार: ट्विटर अकाउंट, गौतम गंभीर

युवराज सिंह और हेजल कीच एक दूसरे के साथ दांमपत्य सूत्र में बंध गए हैं। इन दोनों ने दो बार शादी की। पहले तो दोनों ने चंडीगढ़ में 30 नवंबर को सिख रीति- रिवाज से शादी की और बाद में 2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति- रिवाज के मुताबिक शादी की। युवराज की गोवा वाली शादी कई मायनों में खास थी क्योंकि इस शादी में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रीतिका साजदेह भी मौजूद थी। हालांकि, खबरें थी कि महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे लेकिन वह नहीं आ सके। शादी के कुछ दिनों बाद अब सोशल मीडिया पर युवराज सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, युवराज और हेजल इस शादी से बहुत खुश हैं और जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में गोवा एयरपोर्ट पर युवराज हेजल के साथ भांगड़ा करते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। [ये भी पढ़ें: युवराज सिंह ने गोवा में हेजल कीच के साथ लिए सात फेरे]

युवराज और हेजल की शादी गोवा के खूबसूरत रिसॉर्ट टेसो वॉटरफ्रंट में हुई। पहले वाली शादी से अलग यह शादी काफी धूमधड़ाके से हुई। युवी घोड़े की बजाय बाइक पर बैठकर शादी के मंडप पर आए, मंडप भी समुद्र के किनारे एक बेहद ही खूबसूरत जगह पर लगाया गया था। युवी और हेजल ने पूरे परंपरागत हिंदू रीति रिवाजों से एक बार फिर एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाया। शादी के बाद एक पार्टी का आयोजन भी किया गया था जहां शादीशुदा जोड़े ने लाइव बैंड पर पहली बार एक साथ डांस किया। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी पत्नी रीतिका के साथ इस पार्टी में शामिल हुए। रोहित इस समय अपनी चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, पिछले दिनों उन्होंने यह कहा था कि वह जल्द ही नेट पर अभ्यास शुरू करेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Editor's Pick