add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के नाम पद्म अवार्ड की सूची में शामिल

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, दीपा मलिक और साक्षी मलिक भी इस वर्ष के पद्म अवार्ड की सूची में शामिल।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - January 25, 2017 2:36 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली। © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली। © Getty Images

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली इस साल पद्म अवार्ड पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। धोनी के अलावा इस सूची में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, बैडमिंटन कोच पुलेला, जिम्नास्ट साक्षी मलिक और पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक शामिल हैं। साक्षी और सिंधू ने रियो ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीते थे वहीं दीपा ने भी इस साल पैरालंपिक में पदक जीता था। इस गणतंत्र दिवस की शाम इन सभी खिलाड़ियों को इनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। धोनी ने हाल ही में सीमित ओवरों में टीम इंडिया की कप्तानी से हटने का फैसला लिया था और इसके बाद विराट कोहली को टेस्ट के साथ वनडे और टी20 की कप्तानी भी सौंप दी गई। ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ को डॉक्टरेट से सम्मानित करेगा बैंगलौर विश्वविद्यालय 

35 वर्षीय धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से साल 2014 में संन्यास ले लिया था। धोनी अब भी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे और टी20 मैच खेलते हैं। धोनी ने बतौर कप्तान टीम इंडिया को कई खिताब जिताए हैं जिनमें साल 2007 का टी20 विश्वकप, 2011 का वनडे विश्वकप और 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी शामिल हैं। धोनी दुनिया के अकेले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के सारे टूर्नामेंट जीते हैं। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी को साल 2009 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। जहां विराट कोहली का यह पहला पद्म अवार्ड हैं वहीं धोनी दूसरी बार राष्ट्रपति के हाथों पद्म अवार्ड लेंगे। विराट ने बतौर वनडे कप्तान अपनी पहली सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की है। साथ ही वह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। ये भी पढ़ें: भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच में बरसेंगे रन

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीवी सिंधू ने भी साल 2016 में ओलंपिक सिल्वर पदक जीतने के बाद कई और खिताब अपने नाम किए। उन्होंने रियो जाने से पहले मलेशियन ग्रांड प्रिक्स जीता। फिलहाल वह सयैद मोदी ग्रांड प्रिक्स में खेल रही हैं। वहीं साक्षी मलिक रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। साथ ही वह रेसलिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी हैं। वहीं दीपा मलिक ने भी पहला पैरालंपिक पदक जीतकर इतिहास रच दिया।