×

आईपीएल-9 में पुणे टीम से खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी और अजिंक्य रहाणे

आईपीएल का नौंवां संस्करण 9 अप्रैल, 2016 से शुरू होगा जिसमें दो नई टीमें शामिल होंगी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 15, 2015 2:09 PM IST

आर. अश्विन और एमएस धोनी एक बार फिर से एक ही टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे © IANS
आर. अश्विन और एमएस धोनी एक बार फिर से एक ही टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे © IANS

आईपीएल के नौंवे संस्करण के लिए ड्रॉफ्ट नीलामी प्रक्रिया 15 दिसंबर को मुंबई में आयोजित की गई। इस नीलामी में पुणे टीम के मालिक संजीव गोयनका ने महेंद्र सिंह धोनी, आर. अश्विन, अजिंक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ और फाफ डु प्लेसी को अपनी टीम में चुना है। आपको बता दें कि बेटिंग के आरोप के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर अगले दो सालों के लिए इस टूर्नामेंट से निलंबित किया गया है। जिनकी जगह राजकोट और पुणे को टूर्नामेंट में अगले दो संस्करणों के लिए सम्मिलित किया गया है। 15 दिसंबर को ड्रॉफ्ट बिडिंग में दोनों निलंबित टीमों के पांच-पांच खिलाड़ियों को ड्रॉफ्ट प्रणाली के आधार पर नीलामी के लिए उपलब्ध करवाया गया। टीम के बाकी खिलाड़ियों की नीलामी फरवरी में होने वाले अंतिम नीलामी प्रक्रिया में होगी। आईपीएल का नौंवा सीजन अप्रैल 2016 से शुरू होगा।

आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब धोनी, रैना और अश्विन अलग-अलग टीमों से खेलते नजर आएंगे साथ ही जब टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी धोनी और रैना एक-दूसरे के आमने सामने होंगे तो आईपीएल मैचों का मजा दुगुना होगा। आईपीएल-9 ड्रॉफ्ट के बाद हरभजन सिंह और विराट कोहली बस ऐसे खिलाड़ी हैं जो अभी तक खेले गए सभी संस्करणों में एक ही टीम की ओर से खेले हैं।

TRENDING NOW

राजकोट की टीम ने रविंद्र जडेजा को उनके चेन्नई सुपरकिंग के टीम मेट सुरेश रैना के साथ शामिल किया है। वहीं विदेशी खिलाड़ियों में साइन होने वाले ब्रेंडन मैक्कुलम पहले क्रिकेटर रहे जिन्हें राजकोट टीम ने खरीदा। ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर और ड्वेन ब्रावो को भी राजकोट टीम में सम्मिलित किया गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि इस टीम के कप्तान कौन होंगे, लेकिन आशा की जा रही है कि कप्तानी का दारोमदार जडेजा को सौंपा जा सकता है जो खुद राजकोट से ही हैं। ये भी पढ़े:जानिए क्रिकेट की दुनिया के कुछ बेहतरीन पिच हिटर