अपने शहर का रास्ता भूले महेंद्र सिंह धोनी, सड़क किनारे खड़े लोगों से ली मदद

महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हुए चार साल से अधिक का समय बीत चुका है. धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल था. लेकिन धोनी की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है. धोनी आईपीएल में अब भी खेलते हैं. फैंस उन्हें देखने के लिए लालायित रहते हैं....

Edited By : Bharat Malhotra |Aug 11, 2023, 10:30 PM IST

Published On Aug 11, 2023, 10:30 PM IST

Last UpdatedAug 11, 2023, 10:30 PM IST

ms dhoni asking for route

ms dhoni asking for route

महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हुए चार साल से अधिक का समय बीत चुका है. धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल था. लेकिन धोनी की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है. धोनी आईपीएल में अब भी खेलते हैं. फैंस उन्हें देखने के लिए लालायित रहते हैं. उनके चाहने वाले लाखों में हैं. रांची से निकलकर धोनी क्रिकेट की दुनिया के बादशाह बने. इस कहानी ने कई लोगों को प्रभावित किया. धोनी सिर्फ अपने खेल के लिए ही नहीं बल्कि सादगी के लिए भी जाने जाते हैं. इतने बड़े क्रिकेट करियर में धोनी ने अपनी सादगी को बनाए रखा. और यह उन्हें फैंस के बीच और लोकप्रिय बनाए रखता है.

धोनी की सादगी का वीडियो हुआ वायरल

धोनी की इस सादगी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में धोनी सड़क किनारे खड़े लोगों से रांची का रास्ता पूछ रहे हैं. फैंस धोनी को उनके शहर का रास्ता बताने में मदद करते हैं. वे धोनी को बताते हैं कि किस रास्ते से होकर वह अपने शहर रांची पहुंच सकते हैं. देखिए बातचीत कैसी हो रही है…

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फैंस- गोल चक्कर आएगा, फिर वहां से रांची चला जाएगा.
धोनी- कौन सा? सेकंड मूर्ति वाला गोलचक्कर? (Which one? The second murti one?)
फैंस- हां
धोनी- ठीक है, फिर चलते हैं.

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता था. मुंबई में हुए इस फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को हराया था. गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहित शर्मा के ओवर की आखिरी दो गेंदों पर रविंद्र जडेजा ने छक्का और चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. इसके बाद 42 वर्षीय धोनी ने साफ किया कि वह अभी रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं. धोनी ने कहा कि फैंस के लिए वह कोशिश करेंगे कि एक सीजन और खेलें.

कैसा रहा धोनी का करियर

धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट ने कई उपलब्धियां हासिल कीं. उन्हीं की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में हुआ पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद 2011 का 50 ओवर वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत ने धोनी की कप्तानी में जीती. साल 2019 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले धोनी ने 15 अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick