नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी दोस्तों के दोस्त हैं। हाल ही में वह अपने एक दोस्त के जन्मदिन पर उनके घर पर पहुंचे। धोनी, रांची में अपने दोस्त सुरेंद्र कुमार के जन्मदिन के मौके पर उनके घर पहुंचे। कुमार टेनिस कोच हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने कुमार के परिवार के साथ वक्त बिताया और उनका दिन खास बना दिया।
सोशल मीडिया यूजर्स ने धोनी के फोटो और वीडियो शेयर किए हैं जिनमें धोनी कुमार के परिवार के साथ खड़े हुए हैं। केक काटते हुए धोनी सुरेंद्र के साथ खड़े हैं।
सुरेंद्र एशियन गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वह फिलहाल झारखंड राज्य क्रिकेट असोएसिशन की टेनिस अकादमी में कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी धोनी के साथ अच्छी दोस्ती है। दोनों कई बार टेनिस खेलते हुए नजर आते हैं।
धोनी की बात करें तो आईपीएल 2022 में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। धोनी ने 13 मैचों में सिर्फ 232 रन बनाए। धोनी ने फैंस को खुशखबरी दी थी कि वह अगले साल होने वाले आईपीएल में भी खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी ने कहा था कि यह फैंस के साथ नाइंसाफी होगी अगर वह चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान, चेन्नई, में एक और मैच ने खेलें।