add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2026 का हिस्सा होंगे एमएस धोनी, मगर... आया बड़ा अपडेट

इस सत्र में सीएसके के पास तीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. धोनी के अलावा सैमसन और उर्विल पटेल विकेटकीपर के विकल्प हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 23, 2026 12:43 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का आयोजन 26 मार्च से होना है. आईपीएल 2026 से पहले एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या दिग्गज पूर्व कप्तान इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सभी मैचों में खेलते नजर आएंगे? हालांकि फ्रेंचाइजी के एक शीर्ष सूत्र ने इसकी पुष्टि की कि 45 वर्ष के होने जा रहे धोनी आगामी आईपीएल सत्र के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ उपलब्ध रहेंगे.

टीम में इस बार बड़ी रकम के साथ ट्रेडिंग के जरिए संजू सैमसन के शामिल होने के बाद हालांकि यह संभावना कम मानी जा रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान लीग चरण के सभी मुकाबलों में खेलेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुछ मैचों में खेल सकते हैं धोनी

सीएसके के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि वह चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने सत्र के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है. सूत्र ने कहा, वह सभी मैच खेलेंगे या नहीं, यह हम फिलहाल नहीं कह सकते।’’

‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम लागू होने के बाद पिछले दो सत्रों में बल्लेबाज के तौर पर धोनी की भूमिका सीमित रही है, उन्हें अक्सर निचले क्रम में परिस्थिति के अनुसार छोटी लेकिन प्रभावी पारियां खेलने के लिए इस्तेमाल किया गया है.

सैमसन कर सकते हैं विकेटकीपिंग

इस सत्र में सीएसके के पास तीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिन मुकाबलों में धोनी नहीं खेलेंगे, उनमें सैमसन के विकेट के पीछे मोर्चा संभालने की संभावना है। टीम में उर्विल पटेल भी शामिल हैं, जबकि 14.20 करोड़ रुपये में शामिल किए गए युवा कार्तिक शर्मा को शिवम दुबे के साथ फिनिशर की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है.

घरेलू मैदान पर सभी मैच खेल सकते हैं धोनी

धोनी पिछले कुछ वर्षों से घुटने और पीठ की समस्या से जूझते रहे हैं। आईपीएल में मैचों के बीच कम अंतराल और विकेटकीपिंग की शारीरिक मांग उनके करियर के इस चरण में अतिरिक्त दबाव डाल सकती है. इतना लगभग तय माना जा रहा है कि धोनी चेन्नई में खेले जाने वाले सीएसके के अधिकांश घरेलू मैचों में मैदान पर उतरेंगे। चेपॉक स्टेडियम में उनके मैदान पर कदम रखते ही पीले रंग से सजी दर्शक दीर्घाएं उत्साह से गूंज उठती हैं। यह फ्रेंचाइजी और उसके प्रशंसकों के साथ उनके अटूट रिश्ते को दर्शाती है.

इनपुट- भाषा