धोनी की टांग की मांसपेशियां फटीं हुई हैं, डॉक्टर ने आराम की दी है सलाह पर टीम के लिए माही दे रहे हैं बलिदान...

नई दिल्ली: ‘महेंद्र सिंह धोनी को चाहिए कि खुद को टीम से ड्रॉप कर देना चाहिए और एक अतिरिक्त गेंदबाज को मौका देना चाहिेए.’ पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में धोनी नौवें नंबर पर बैटिंग करने आए. इसके बाद भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी...

Edited By : Bharat Malhotra |May 07, 2024, 09:56 AM IST

Published On May 07, 2024, 09:56 AM IST

Last UpdatedMay 07, 2024, 09:56 AM IST

MS Dhoni Injury

MS Dhoni Injury

नई दिल्ली: ‘महेंद्र सिंह धोनी को चाहिए कि खुद को टीम से ड्रॉप कर देना चाहिए और एक अतिरिक्त गेंदबाज को मौका देना चाहिेए.’ पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में धोनी नौवें नंबर पर बैटिंग करने आए. इसके बाद भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी नाराजगी को कुछ इस तरह जाहिर किया था. इरफान पठान भी माही के इस फैसले से हैरान थे.

अपने करियर में धोनी ने इतनी नीचे बैटिंग कभी नहीं की थी. और जब धोनी इस नंबर पर आए तो विवाद हुआ. 16वें ओवर के अंत में चेन्नई ने 122 के स्कोर पर अपना छठा विकेट खोया था. लेकिन धोनी यहां भी नहीं उतरे. और फिर शुरू हो गया सवालों और प्रतिक्रियाओं का सिलसिला. पर अब एक नई खबर सामने आई है. इसमें बताने का दावा किया गया है कि आखिर धोनी के इतने नीचे बल्लेबाजी का असल कारण क्या था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘ये चीज माही भाई भी नहीं सिखा सकते’, MI vs SRH मैच से पहले बोले हार्दिक

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपने सूत्रों के हवाले से इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है. खबर के मुताबिक इतनी नीचे बैटिंग करने आना असल में धोनी की मजबूरी है. चेन्नई के सूत्रों ने कहा कि धोनी लगभग पूरा आईपीएल टांग की मांसपेशियों में चोट के साथ खेल रहे हैं. धोनी की टांग की मांसपेशी फट गई है और वह उसी के साथ खेल रहे हैं. और ऐसे में दौड़ने का तो सवाल ही नहीं उठता.

खबर में आगे बताया गया है कि आईपीएल की शुरुआत में ही धोनी को चोट लग गई थी. लेकिन टीम के दूसरे विकेटकीपर डेवॉन कॉन्वे, पहले ही चोट के चलते टूर्नमेंट से बाहर हो गए थे, वरना धोनी खुद को एक ब्रेक देने के बारे में विचार कर सकते थे.

VIDEO: T20 WC का टिकट मिलते ही फॉर्म में लौटे हार्दिक पांड्या, 3 मैचों में झटके 7 विकेट

स्थिति ऐसी है कि धोनी को दर्द के साथ खेलना पड़ रहा है. वह दवाइयां खा रहे हैं और कम-से-कम दौड़ रहे हैं. अखबार ने आगे बताया है कि धोनी को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है लेकिन टीम की परिस्थितियों के चलते इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास यह विकल्प नहीं है. टीम के कई साथी खिलाड़ी पहले ही चोट के चलते बाहर हो चुके हैं.

अखबार के सूत्र ने कहा, ‘हम अपनी बी टीम के साथ खेल रहे हैं. वे लोग जो धोनी की आलोचना कर रहे हैं वे नहीं जानते कि धोनी टीम के लिए कितना त्याग कर रहे हैं.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick