add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रॉबिन सिंह बोलेेे- धोनी जरूर खेलें विश्‍व कप, पंत मौकों का नहीं उठा पाए फायदा

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रॉबिन सिंह का मानना है कि ऑस्‍ट्रेलिया में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - November 29, 2018 2:55 PM IST

भले ही भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी इस वक्‍त खराब फॉर्म से जूझ रहे हों लेकिन अब भी टीम में उनकी मौजूदगी का पक्ष लेने वालों की कमी नहीं है। सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्‍मण जैसे बड़े नाम पहले ही धोनी के विश्‍व कप 2019 में खेलने की वकालत कर चुके हैं। अब रॉबिन सिंह का नाम भी इस फेहरिस्‍त में जुड़ गया है।

स्‍पोर्ट्स 360 से बातचीत के दौरान रॉबिन सिंह ने कहा, “धोनी को इंग्‍लैंड में होने वाले विश्‍व कप की टीम में शामिल किया जाना चाहिए। उनकी जगह पर टीम में लिए गए रिषभ पंत सफेद गेंद के क्रिकेट में अबतक खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। पंत को दिए गए मौकों को वो नहीं भुना पाए हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रॉबिन सिंह का मानना है कि इंग्‍लैंड में भारतीय टीम का दबदबा रहेगा। इंग्‍लैंड की टीम काफी मजबूत है। वो अपने घर पर खेल रहे हैं। ऐसे में धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी की इंग्‍लैंड में भारत को जरूरत पड़ेगी।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2018 के बाद से ही खराब फॉर्म में चल रहे हैं। खराब फॉर्म के कारण ही उन्‍हें वेस्‍टइंडीज और ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि धोनी विश्‍व कप 2019 खेलेंगे या नहीं।

टीम विराट पर जरूरत से ज्‍यादा निर्भर नहीं

छह दिसंबर से शुरू हो रही भारत-ऑस्‍ट्रेलिया टेस्‍ट सीरीज के बारे में रॉबिन सिंह ने कहा, “ऑस्‍ट्रेलिया की धरती पर उन्‍हें हराने का हमारे पास अच्‍छा मौका है। मुझे नहीं लगता भारतीय टीम इस वक्‍त विराट कोहली पर जरूरत से ज्‍यादा निर्भर है। हम एक नंबर-1 टीम हैं और ऑस्‍ट्रेलिया में हमारा टेस्‍ट सीरीज में अच्‍छा प्रदर्शन रहेगा।”

रॉबिन सिंह ने कहा, “भारत की टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्‍होंने बिना विराट कोहली के ही यूएई में एशिया कप जीता। विराट टीम के सुपरस्‍टार जरूर हैं, लेकिन टीम में युवाओं को उनके मार्गदर्शन की भी जरूरत है।”