×

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम किया एक बेहतरीन रिकॉर्ड

धोनी किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम की ओर से बतौर कप्तान 300 मैच खेलने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 17, 2016 3:02 PM IST

एमएस धोनी  © Getty Images (File Photo)
एमएस धोनी © Getty Images (File Photo)

भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में मैच खेलने के साथ ही इतिहास रच दिया। धोनी यह मैच खेलने के साथ ही किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम की ओर से बतौर कप्तान 300 मैच खेलने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मेलबर्न में खेला गया यह मैच धोनी के एकदिवसीय क्रिकेट जीवन का बतौर कप्तान 189वां मैच है। धोनी के अलावा विश्व में मात्र दो क्रिकेटरों ने यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इनके नाम स्टीफन फ्लैमिंग, न्यूजीलैंड व रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया हैं। फ्लैंमिंग ने अपने करियर में कुल 280 वनडे मैच खेले जिनमें से उन्होंने अपनी टीम का 218 मैचों में प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा फ्लैमिंग ने न्यूजीलैंड के लिए 111 टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने अपनी टीम का 80 मैचों में प्रतिनिधित्व किया। भारतबनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा एकदिवसीय, लाइव स्कोरकार्ड

पोटिंग इस मामले में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का 230 वनडे मैचों में प्रतिनिधित्व किया। साथ ही वह उन क्रिकेटरों की फेहरिस्त में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा बार कप्तानी की। पोटिंग ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 77 टेस्ट मैचों में भी कप्तानी की जिसके साथ वह 300 मैच पूरे करते हैं। धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था इस दौरान वह भारत के सफलतम कप्तान रहे। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव ब्लॉग, हिंदी में

TRENDING NOW

धोनी की कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट खेले जिनमें उसे 27 में जीत और 18 में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 18 टेस्ट ड्रॉ रहे। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक टीम भी बनी थी। वनडे में धोनी की कप्तानी में भारत ने 189 में से 103 मैच जीते हैं। धोनी भारत के एकमात्र कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने 100 से ज्यादा मैच जीते हैं। वनडे क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सफलतम कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं। अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने 174 मैच खेले जिनमें उसे 90 में जीत मिली। धोनी टी20 क्रिकेट में भारत के सफलतम कप्तान हैं। और उनके इस प्रारूप में गजब के फिगर्स हैं। धोनी ने भारत की ओर से सर्वाधिक 51 टी20 मैचों में कप्तानी की है। यह विश्व में किसी भी कप्तान से ज्यादा है।