IPL 2023: पहले ही मैच में दिखा Dhoni का विंटेज अवतार, सिर्फ 14 रन से लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

धोनी का 14 रनों की छोटी सी पारी के दौरान स्टाइक रेट 200 का रहा. IPL में धोनी की ये 28वीं पारी है जो उन्होंने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेली

Edited By : Vanson Soral |Mar 31, 2023, 10:13 PM IST

Published On Mar 31, 2023, 10:13 PM IST

Last UpdatedMar 31, 2023, 10:13 PM IST

CSK

चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सात विकेट पर 178 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ ने 92 रन की पारी खेली. वहीं, गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान, अल्जारी जोसेफ और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

चेन्नई के स्कोर में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही 14 रनों का योगदान दिया लेकिन इस छोटी सी पारी में उनका वही विंटेज फिनिशर का अवतार देखने को मिला. धोनी ने डेथ ओवरों में 7 गेंद खेलकर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 14 रनों की बहुमूल्य पारी खेली. जिसने भी धोनी का ये अंदाज देखा वो माही की वाहवाही करने से खुद को नहीं रोक सका. इस छोटी सी पारी के दम पर धोनी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धोनी ने अपनी पारी में जो एकमात्र छक्का जड़ा वो उनके बल्ले से CSK के लिए निकला 200वां छक्का बना. इस तरह धोनी IPL में एक टीम की ओर से 200 छक्के जड़ने वाले महज दूसरे भारतीय और दुनिया के 5वें बल्लेबाज बन गए.

IPL में एक टीम की ओर से 200 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल (आरसीबी): 239
  • एबी डिविलियर्स (आरसीबी): 238
  • कायरन पोलार्ड (एमआई): 223
  • विराट कोहली (आरसीबी): 218
  • एमएस धोनी (सीएसके): 200

वैसे धोनी IPL में कुल 230 छक्के लगा चुके हैं और भारतीय लीग में चौथे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इस मामलें में क्रिस गेल पहले नंबर पर जबकि एबी डिविलियर्स दूसरे पायदान पर हैं. रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं.

IPL में सबसे ज्यादा छक्के

  • क्रिस गेल- 357
  • एबी डिविलियर्स- 251
  • रोहित शर्मा- 240
  • एमएस धोनी- 230
  • कायरन पोलार्ड- 223

धोनी का इस 14 रनों की छोटी सी पारी के दौरान स्टाइक रेट 200 का रहा. IPL में धोनी की ये 28वीं पारी है जो उन्होंने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेली है. IPL में सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वाले वह दूसरे बल्लेबाज हैं. इस मामलें में कायरन पोलार्ड पहले नंबर पर हैं.

200+ SR के साथ IPL में सर्वाधिक पारियां खेलने वाले बल्लेबाज

  • 32 – कायरन पोलार्ड
  • 28- एमएस धोनी
  • 26 – एबी डिविलियर्स
  • 25 – रवींद्र जडेजा
  • 24 – हार्दिक पंड्या

IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन:

  • 667 – एमएस धोनी
  • 405 – कायरन पोलार्ड
  • 308 – रवींद्र जडेजा
  • 256 – हार्दिक पंड्या
  • 248 – दिनेश कार्तिक

IPL में सबसे ज्यादा नॉट आउट:

  • 80 – एमएस धोनी
  • 67 – रवींद्र जडेजा
  • 52 – कायरन पोलार्ड
  • 45 – दिनेश कार्तिक
  • 44 – ड्वेन ब्रावो

Editor's Pick