×

महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की एमसीएल टिकटों की बिक्री

धोनी ने मंगलवार को मास्टर्स चैंपियन्स लीग (एमसीएल) के ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर इस लीग की टिकट बिक्री की शुरुआत की

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 22, 2015 5:28 PM IST

महेन्द्र सिंह धोनी ©IANS
महेन्द्र सिंह धोनी ©IANS

भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को मास्टर्स चैंपियन्स लीग (एमसीएल) के ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर इस लीग की टिकट बिक्री की शुरुआत की। धोनी को एमसीएल का आयोजन करने वाली कंपनी ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप ने तीन साल के लिये ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया था। एमसीएल 28 जनवरी को शुरू होगा और इसका पहला मैच धोनी के पुराने साथियों सौरव गांगुली की लिब्रा लीजेंड्स और वीरेंद्र सहवाग की जेमिनी अरेबियन्स के बीच दुबई में खेला जाएगा। फाइनल 13 फरवरी को होगा। धोनी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं आपके सामने एक क्रिकेटर नहीं बल्कि क्रिकेट प्रशंसक के रूप में खड़ा हूं। मैं आपको यहां यह बताने के लिये आया हूं कि हमारे पसंदीदा क्रिकेटर फिर से खेलने के लिये मैदान पर उतर रहे हैं। प्रत्येक प्रशंसक एक बात तो जरूर कहेगा कि वो अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को छक्के लगाते हुए देखना चाहते हैं।’

आपको बता दें कि एमसीएएल में कुल छ: टीमें होंगी और इनके नाम है-
लिब्रा लीजेंड्स
जैक्स कैलिस, ब्रैड हॉग,सौरव गांगुली,ग्रीम स्वान,रियान टेन डोइशे,अजय रात्रा,क्रिस रीड,शॉन एर्विन,शॉन टैट,रेयान साइडबाटम,तौफीक उमर
माइकल लंब ,मार्कस नॉर्थ
जेमिनी अरेबियन्स –
मुथैया मुरलीधरन ,काइल मिल्स,सकलैन मुश्ताक,वीरेंद्र सहवाग ,कुमार संगकारा ,जैक्स रूडोल्फ ,राणा नावेद-उल-हसन ,जस्टिन केम्प,पॉल हैरिस ,ब्रैड हॉज ,रिचर्ड लेवी, आशीष बागी ,शिवनारायण चंद्रपाल ,साकिब अली।

सेगेतेरियस सोल्जर-
एडम गिलक्रिस्ट, शेन बांड, महेला जयवर्धने, डेनियल विटोरी, खुर्रम खान, फिल मस्टर्ड, टिनो बेस्ट, नाथन हॉरिट्ज, एल्विरो पीटरसन, माइकल कारबेरी।
वर्गो सुपर किंग्स-
ब्रेट ली, जोंटी रोड्स, नील मैकेंजी, ग्रीम स्मिथ, अजहर महमूद, जॉन मूनी, डर्क नानेस, ओवेस शाह, जेम्स फोस्टर, मुरली कार्तिक, मलिंगा , गैरेथ बैटी, हसन रजा।

काप्रिकोर्न कमांडर्स-
पॉल कोलिंगवुड, एंड्रयू साइमंड्स, चमारा सिल्वा, एश्वेल प्रिंस, उपुल चंदना, माइकल वॉन, अब्दुल रज्जाक, रेयान मैकलारेन, जीतन पटेल, रिक्की क्लार्क, रोरी क्लेनवेल्ट, बेन लाफलिन, रिजवान चीमा ,क्रिश्मर सेंतोकिए।
लिओ लायंस
ब्रायन लारा, हर्शल गिब्स, ब्रेंडन टेलर, जेम्स फ्रेंकलिन, जोहान बोथा ,रॉबिन पीटरसन, फिडेल एडवर्ड्स, स्कॉट स्टायरिस, हीथ स्ट्रीक, मोहम्मद तौकीर,नील कार्टर, हामिश मार्शल, काइल जार्विस, रमेश पोवार।

 

TRENDING NOW