×

एमएस धोनी बायोपिक : सुशांत सिंह राजपूत ने नेट में की हेलीकॉप्टर शॉट की प्रेक्टिश

सुशांत ने धोनी के शुरुआती दिनों की तरह अपने बाल भी लंबे कर लिए हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 5, 2015 10:33 AM IST

महेंद्रसिंह धोनी की यह बायोपिक फिल्म साल 2016 में रिलीज होगी © Getty Images
महेंद्रसिंह धोनी की यह बायोपिक फिल्म साल 2016 में रिलीज होगी © Getty Images

मुंबई। भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बाायोपिक पर बनने वाली फिल्म को लेकर सुगबुगाहट का दौर शुरू हो गया है। धोनी की बायोपिक में उनका किरदार निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत धोनी की तरह दिखने के लिए आजकल नेट में जमकर प्रेक्टिश कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत से धोनी के शुरुआती दिनों की तरह अपने बाल बढ़ा लिए हैं और उनके कुछ सिग्नेचर शॉट जैसे हेलीकॉप्टर शॉट की खूब प्रेक्टिश कर रहे हैं। इस फिल्म में युवराज सिंह का किरदार अभिनेता हेर्री टेंगरी निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग का दूसरा फेज अगले साल जनवरी में शुरू होगा।

यह बायोपिक फिल्म साल 2016 में रिलीज होगी। अभी रिलीज डेट को लेकर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। नीरज पांडे के द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धोनी के पिता पान सिंह धोनी का किरदार अभिनेता अनुपम खेर निभाएंगे। वहीं कियारा आडवाणी धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का किरदार निभाएंगी। सुशांत बचपन से ही खेलों के शैकीन रहे हैं। वह इसके पहले एक खेल आधारित फिल्म ‘काई पो चे’ में भी अभिनय कर चुके हैं जो क्रिकेट पर आधारित फिल्म थी।

TRENDING NOW

सुशांत अपने आपको धोनी के किरदार में ढालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह पूर्व विकेटकीपर किरन मोरे से ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। सुशांत, धोनी के साथ नेट पर भी अभ्यास कर चुके हैं। जिसके बाद सुशांत ने अपने स्वभाव और शॉट्स में परिवर्तन भी लाया है। एक ऐसे ही प्रेक्टिश सेशन के दौरान सुशांत ने हेलीकॉप्टर शॉट्स की प्रेक्टिश करने के दौरान अपने आपको चोटिल कर लिया था।